
लड़कियों के बाथरूम में लगाया कैमरा, Delhi IIT का स्वीपर अश्लील वीडियो बनाने में गिरफ्तार
AajTak
20 साल का युवक दिल्ली आईआईटी में स्वीपर का काम करता है. वह एक एजेंसी के जरिए यहां पर काम कर रहा है. उस पर आरोप है कि उसने लेडी वॉशरूम में मोबाइल कैमरा छुपाकर छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाए हैं. मामले का खुलासा तब हुआ जब एक छात्रा ने इस संबंध में आईआईटी प्रबंधन से शिकायत की.
आईआईटी दिल्ली में स्वीपर का काम करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उस पर छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है. मामले का खुलासा तब हुआ जब एक छात्रा ने इस संबंध में शिकायत की. पुलिस केस दर्ज होने के बाद स्वीपर को गिरफ्तार कर लिया गया. उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
दरअसल, 20 साल का युवक दिल्ली आईआईटी में स्वीपर का काम करता है. वह एक एजेंसी के जरिए यहां पर आउटसोर्स कर्मचारी है. आरोप है कि युवक ने लेडी वॉशरूम में मोबाइल फोन छुपाकर छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाए हैं. मामले का खुलासा तब हुआ जब एक छात्रा ने इस संबंध में आईआईटी प्रबंधन से शिकायत की.
आरोपी किया गया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
छात्रा की शिकायत पर 7 अक्टूबर को किशनगढ़ पुलिस थाने में स्वीपर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 में एफआईआर दर्ज कराई गई. पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए स्वीपर को गिरफ्तार कर लिया. उस कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. बताया गया कि मामला 6 अक्टूबर को संज्ञान में आया था, जिसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी और आरोपी स्वीपर को गिरफ्तार किया गया.
जीरो टार्लेंस पॉलिसी
वहीं, इस मामले को लेकर आईआईटी दिल्ली संस्थान का कहना है कि पुलिस की पूरी सहायता की जा रही है. इस तरह के मामले में हमारी जीरो टार्लेंस पॉलिसी है. संस्थान के छात्रों और आगंतुकों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा उपायों को भी मजबूत किया गया है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






