
लग्जरी कार के साथ सेल्फी ले रहा था दिव्यांग, मालिक ने किया ऐसा... वीडियो हुआ वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर नकारात्मक और सकारात्मक खबरों के बीच, यह वीडियो ठंडी हवा के झोंके जैसा महसूस होता है. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक कंटेंट क्रिएटर ने दिव्यांग व्यक्ति के प्रति दिल को छू लेने वाला व्यवहार दिखाया है.
किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार, किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार—जीना इसी का नाम है. गीतकार शैलेंद्र द्वारा लिखे गए और राज कपूर पर फिल्माए गए इस गीत को हर किसी ने सुना होगा. लेकिन एक शख्स ने इस गाने के एक-एक शब्द को अपनी जिंदगी में उतार दिया है. ये वीडियो पक्का आपको जीवन के प्रति नजरिया बदल देगा.
सोशल मीडिया पर नकारात्मक और सकारात्मक खबरों के बीच, यह वीडियो ठंडी हवा के झोंके जैसा महसूस होता है. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक कंटेंट क्रिएटर ने दिव्यांग व्यक्ति के प्रति दिल को छू लेने वाला व्यवहार दिखाया है. यह वीडियो इंटरनेट पर सभी का दिल जीत रहा है.
वीडियो सच में दिल छू लेता है
वीडियो की शुरुआत में सड़क किनारे एक महंगी पोर्श लग्जरी कार खड़ी नजर आती है. जहां एक दिव्यांग शख्स कार के पास खड़े होकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा होता है, लेकिन तभी वहां अचानक से कार का मालिक आने से वो घबरा जाता है.
यह सोचकर की कार मालिक कहीं उसे भला-बुरा ना बोले वो वहां से जाने लगता है. लेकिन कार मालिक उसे डांटने के बजाय, उसके फोन को लेता है. उसकी तस्वीरें देखने लगता है. इसके बाद वह और तस्वीरें खींचने की पेशकश करता है और उसे कार में बैठाकर एक रोमांचक सवारी पर ले जाता है.
देखें वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











