
लगातार खतरे के निशान के ऊपर यमुना, 11 जुलाई को पहली बार बढ़ा था जलस्तर
AajTak
दिल्ली में पांच घंटे तक यमुना में पानी बढ़ने के बाद पिछले एक घंटे में ठहराव दर्ज किया गया है. सुबह 11 बजे दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.76 मीटर था. सुबह पांच बजे की तुलना में देखें तो सुबह पांच बजे दिल्ली में पुराना रेलवे पुल पर यमुना का जल स्तर 205.45 मीटर था. यानी पांच घंटे में जलस्तर में बढ़ोत्तरी साफ है. दिल्ली में यमुना का डेंजर मार्क यानी खतरे का निशन 205.33 मीटर है.
More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












