
लखनऊ: PUBG की वजह से हत्या या फिर कुछ और... तीसरे शख्स की एंट्री से उलझा केस
AajTak
यूपी के लखनऊ में एक नाबालिग बच्चे ने अपनी मां की हत्या कर दी थी. शुरुआत जांच में बच्चे का PUBG खेलना इसका कारणा माना गया. लेकिन अब उस मामले में एक तीसरे शख्स की एंट्री हो गई है. उस संदिग्ध की जानकारी खुद उस आरोपी बच्चे ने ही पुलिस को दी है. ये भी बताया गया है कि उस आदमी का घर में आना-जाना लगा रहता था. ऐसे में हत्या की वजह को लेकर पुलिस फिर फंस गई है.
यूपी के लखनऊ में एक नाबालिग बच्चे ने अपनी मां की हत्या कर दी थी. शुरुआती जांच में बच्चे का PUBG खेलना इसका कारण माना गया. लेकिन अब उस मामले में एक तीसरे शख्स की एंट्री हो गई है. उस संदिग्ध की जानकारी खुद उस आरोपी बच्चे ने ही पुलिस को दी है. ये भी बताया गया है कि उस आदमी का घर में आना-जाना लगा रहता था. ऐसे में हत्या की वजह को लेकर पुलिस फिर फंस गई है.
नाबालिग बच्चे ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि वो तीसरा शख्स उनके घर में आता-जाता रहता था. उसका आना बच्चे को बिल्कुल भी रास नहीं आता था और इसी वजह से कई मौकों पर उसकी अपनी मांग से कहासुनी भी हुई थी. उस तीसरे शख्स को लेकर बच्चे ने अपने पिता से भी शिकायत की थी, जिस वजह से मां ने उसे पीटा था.
ऐसे में बच्चे ने अपनी मां की हत्या क्यों की, इसको लेकर एक और कारण जुड़ चुका है. एक तरफ उस तीसरे शख्स के आने से केस के समीकरण बदले हैं तो वहीं PUBG वाला कारण भी धुंधला हुआ है. पहले कहा जा रहा था कि बच्चा फोन पर काफी PUBG खेलता है और उसी वजह से परिवार नाराज चल रहा था. उसकी मां ने उसका फोन तक छीन लिया था. उस घटना के बाद ही नाबालिग ने पिता की बंदूक से मां की हत्या कर दी.
लेकिन अब जब केस में तीसरे शख्स की एंट्री हुई है तो उसकी भूमिका को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है. अभी ये भी स्पष्ट नहीं है कि ये तीसरे शख्स वाला पहलू सही है या नहीं क्योंकि ये एंगल बच्चे के जवाब के आधार पर तैयार हुआ है. ऐसे में बच्चा झूठ बोल रहा है या फिर सच, पुलिस इस पहलू पर भी जांच करने वाली है.
पुलिस की पूछताछ के दौरान बहन ने कबूल लिया कि भाई ने मां को मारा है. इसके बाद आरोपी लड़के ने कहा कि मां मेरी आजादी छीनती थीं, उन्होंने मुझ पर बेवजह पाबंदी लगाकर रखी, जिन्हें मैं तोड़ना चाहता था. उसने बताया था, 'एक दिन 10 हजार रुपए गायब हुए थे, तब मां ने मुझे बहुत डांटा था हालांकि पैसा मिल गए थे, लेकिन इस बात से काफी परेशान था.
लेकिन बच्चे के रिश्तेदार यही मान रहे हैं कि घर पर फोन के इस्तेमाल की वजह से ही तनाव रहता था. पूरी वारदात के बारे में बताते हुए एक रिश्तेदार ने कहा कि मां-बेटे में गेम को लेकर लड़ाई होती थी, कई बार मां से लड़ाई होने पर घर छोड़ कर चला जाता था. ऐसे में पुलिस तीसरे शख्स वाले पहलू पर तो जांच कर ही रही है, लेकिन रिश्तेदार और बच्चे की बहन के बयान को भी पूरी तवज्जो दी जा रही है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




