
लखनऊ: 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा गया घर, कैंपस में फोर्स तैनात
AajTak
Lucknow News: मामला लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विबग्योर स्कूल का है, जहां बम की सूचना से अफरातफरी मच गई. मामले की नजाकत को देखते हुए स्कूल मैनेजमेंट ने एक दिन की छुट्टी कर दी है.
यूपी की राजधानी लखनऊ के तीन स्कूलों स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बम की सूचना से हड़कंप मच गया. स्कूल प्रशासन ने एक दिन की छुट्टी कर दी है. पुलिस-प्रशासन जांच-पड़ताल में जुट गया है. बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह बच्चे स्कूल पहुंच रहे थे, तभी अचानक स्कूल मैनेजमेंट को स्कूल को बम से उड़ाने की सूचना मिली. इसके बाद मैनेजमेंट ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी और बच्चों को घर भेज दिया. स्कूल बंद करके पूरे परिसर की चेकिंग करवाई जा रही है. हालांकि, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.
मामला लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विबग्योर स्कूल का है, जहां बम की सूचना से अफरातफरी मच गई. मामले की नजाकत को देखते हुए स्कूल मैनेजमेंट ने एक दिन की छुट्टी कर दी है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली स्कूल बम थ्रेट केस: गृह मंत्रालय ने की स्थिति की समीक्षा, कहा- प्रोटोकॉल और SOP बनाने की जरूरत
वहीं, स्कूल को खाली करवा लिया गया है. पूरे स्कूल परिसर की तलाशी ली जा रही है. पैरेंट्स को स्कूल की तरफ से मैसेज भेजा गया है, जिसमें लिखा गया कि 'हम आपको सूचित करना चाहेंगे कि स्कूल में बम की धमकी के कारण आपसे अनुरोध है कि आप अपने बच्चे को यथाशीघ्र स्कूल से लेकर जाएं. कृपया अपना वाहक कार्ड साथ रखें. छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आज स्कूल बंद किया जा रहा है.
विबग्योर के साथ पीजीआई स्थित एलपीएस स्कूल में भी बम की सूचना मिली है. इसके अलावा एक और स्कूल में बम की सूचना दी गई है.
गौरतलब है कि बीते दिन ही लखनऊ एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल द्वारा भेजी गई थी. यह ईमेल सीआईएसएफ को भेजा गया था. ईमेल मिलने के बाद सीआईएसएफ और बीडीएस की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया. लेकिन, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











