
लखनऊ: संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे, PFI बोली- फर्जी कहानी बना रही है पुलिस
AajTak
लखनऊ में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हो रहे हैं. वहीं, पीएफआई ने पुलिस के दावे को नकारते हुए झूठी कहानी बनाने की बात कही है.
लखनऊ में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हो रहे हैं. पुलिस का दावा है कि ये दोनों लखनऊ को दहलाने की साजिश रच रहे थे और इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है. वहीं, पीएफआई ने पुलिस के दावे को नकारते हुए झूठी कहानी बनाने की बात कही है. दरअसल, लखनऊ एसटीएफ ने बुधवार को पीएफआई के दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया. उनसे भारी मात्रा में विस्फोटक भी जब्त किए गए. एसटीएफ के मुताबिक, दोनों संदिग्धों से 16 एक्सप्लोसिव डिवाइस, एक पिस्तौल, 7 कारतूस, 2 पेन ड्राइव, 12 रेलवे टिकट, पैन कार्ड, एटीएम, डीएल, आधार कार्ड बरामद हुए. पुलिस का दावा है कि पीएफआई कई हिंदू संगठनों के बड़े नेताओं पर हमले की साजिश रच रहा है. उनकी कोशिश है कि यूपी और देश को अशांत किया जाए. पीएफआई अपनी साजिश को अंजाम देने के लिए एक वर्ग के युवकों का ब्रेनवॉश करता रहा है. उनको हथियारों की ट्रेनिंग भी दी है ताकि वो हमले को अंजाम दे सके.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











