
लखनऊ में 8 साल की मासूम से रेप, बच्ची को ICU में कराया गया एडमिट
AajTak
लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में आठ साल की एक बच्ची के साथ मकान में रहने वाले किराएदार ने दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी होने पर बच्ची के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. बच्ची का आईसीयू में इलाज चल रहा है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ एक युवक ने रेप किया है. वारदात का पता तब चला, जब बच्ची की हालत खराब हो गई और परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास गए. पीड़ित बच्ची को ICU में एडमिट किया गया है.
बच्ची के परिजनों ने मामले की शिकायत गुडंबा थाना पुलिस से की. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बच्ची के ही घर में किराए पर रह रहा था. पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के थाना गुडंबा क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित परिवार के मकान में आरोपी विनोद रह रहा था. विनोद ने 2 दिन पहले 17 सितंबर को 8 साल की नाबालिग बच्ची के साथ रेप किया था.
घटना के दिन बच्ची के परिजन को जानकारी नहीं हो सकी. इसके बाद जब बच्ची तबीयत खराब हो गई और ब्लीडिंग होने लगी, तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए. इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ.
DCP ने कहा की जा रही है सख्त कार्रवाई डीसीपी नॉर्थ जोन कासिम आब्दी ने बताया, "112 नंबर पर पुलिस को सूचना मिली थी कि 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है. इसके बाद तत्काल पुलिस ने बच्ची के परिजन से संपर्क किया. उनकी तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की."
उन्होंने आगे बताया, "इसके बाद तत्काल पुलिस टीम लगाई और नामजद आरोपी 24 वर्षीय विनोद को गिरफ्तार कर लिया. बच्ची अभी हॉस्पिटल में है, उसकी हालत स्थिर है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. यह घटना 17 सितंबर की है."

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









