
लखनऊ में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, दबंगों ने गाड़ी पर की दो राउंड फायरिंग
ABP News
Lucknow News: थाना मलिहाबाद क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने युवक ने पर हमला कर घायल कर दिया. आरोपियों ने युवक के जेब से 30 हजार रुपये भी पार कर दिए. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और ईदगाह कमेटी अध्यक्ष अहसान अजीज पर जानलेवा हमला हुआ है. जानकारी के मुताबिक गढ़ी संजर खान में ईदगाह के निरीक्षण और साफ-सफाई का जायजा लेने पहुंचे अहसान अजीज पर दबंगों ने हमला कर दिया. इस दौरान उनकी गाड़ी पर दो राउंड फायरिंग की गई. बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन लोगों ने मिलकर हमला किया.
इस फायरिंग में अहसान अजीज बाल-बाल बच गए, इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. वहीं मलिहाबाद थाने पर हजारों लोग इकट्ठा होकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि हमलावरों के परिवार में हिस्ट्रीशीटर समेत कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं और उन पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं. आरोप है कि ईदगाह की दीवार और सरकारी पत्थर को भी क्षतिग्रस्त किया गया.
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, पीड़ित अहसन खान लगभग 04:30 बजे ग्राम गढ़ीइन्दरज स्थित ईदगाह में नमाज के लिए साफ-सफाई कार्य देखने गये थे. इसी दौरान वहां पहले से मौजूद मुन्ना पुत्र कलाम, सोनू पुत्र मुन्ना, शादाब पुत्र मुन्ना, अलीम पुत्र कलीम तथा उनके साथ मौजूद 10–15 अन्य अज्ञात लोगों ने मारपीट की.
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित अहसन खान ने आरोप लगाया है कि आरोपी सोनू व शादाब पुत्रगण मुन्ना द्वारा असलहा से फायर भी किया. आरोपियों की गोली पीड़ित को नहीं लगी. बताया गया कि आरोपी ने पीड़ित के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया. साथ ही उसकी जेब से लगभग 30,000 रुपये निकाल लिया.

साउथ वेस्ट दिल्ली के साध नगर में भीषण आग, इमारत में फंसे 9 लोग, 30 दमकल गाड़ियां राहत-बचाव में जुटीं
Delhi News in Hindi: साउथ वेस्ट दिल्ली के साध नगर में भीषण आग लगने से एक इमारत में परिवार के नौ लोग फंस गए. दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं.












