
लखनऊ थाने में मोहित की हत्या के मामले में एक्शन, इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार चतुर्वेदी हटाए गए
AajTak
लखनऊ के चिनहट थाने के लॉकअप में मोहित की हत्या के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. हत्या के आरोपी इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार चतुर्वेदी को हटा दिया गया है. मृतक की मां ने अश्विनी कुमार पर अपने बेटे की हत्या कर देने की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद अब उन्हें पद से हटा दिया गया है और इस मामले में आरोपी बनाया गया है.
यूपी की राजधानी लखनऊ में थाने में मोहित पांडे नाम के युवक की हत्या के मामले में अब सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. थाने के इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार चतुर्वेदी को हटा दिया गया है और अब सब इंस्पेक्टर भरत कुमार पाठक को थाने का चार्ज दिया गया है.
इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार चतुर्वेदी हटाए गए
अश्विनी कुमार चुतर्वेदी के खिलाफ यह कार्रवाई चिनहट थाने में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के बाद हुई है. इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार के खिलाफ मोहित पांडे की हत्या का केस दर्ज किया गया है.
उनके खिलाफ यह कार्रवाई आज दिन भर चले हंगामे के बाद हुई है. दरअसल थाने में मोहित पांडे की मौत के बाद उसकी मां तपेश्वरी देवी की शिकायत पर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार चतुर्वेदी सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था. परिजनों ने पुलिस पर अत्यधिक पिटाई करने का आरोप लगाया था.
पुलिस की लापरवाही आई सामने
मोहित पांडे की मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई में बड़ी लापरवाही सामने आई है. जानकारी के मुताबिक मोहित पांडे को चिनहट थाने पर शुक्रवार रात 10:56 बजे लाया गया था. रात भर थाने में रखने के बाद अगले दिन (शनिवार) दोपहर 1.05 पर उसकी गिरफ्तारी दिखाई गई.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











