
लखनऊ जेल में 10 साल पहले मृत मिले थे वाईएस सचान, CBI कोर्ट ने करार दिया हत्या
AajTak
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन घोटाले में आरोपी डॉक्टर वाईएस सचान लखनऊ जिला कारागार में बंद थे. लखनऊ जेल में डॉक्टर सचान संदिग्ध परिस्थितियों में 26 जून 2011 को मृत पाए गए थे. डॉक्टर सचान की मौत के इस मामले को सीबीआई कोर्ट ने हत्या करार दिया है.
लखनऊ जिला जेल में 26 जून 2011 को पूर्व डिप्टी सीएमओ डॉक्टर वाईएस सचान मृत पाए गए थे. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने जेल में डॉक्टर सचान की मौत को प्रथम दृष्टया हत्या माना है. डॉक्टर सचान की पत्नी मालती सचान की याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई कोर्ट ने यूपी के तत्कालीन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), आईजी के साथ ही तत्कालीन जेल अधिकारियों को तलब किया है.
विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट समृद्धि मिश्रा की कोर्ट ने तत्कालीन डीजीपी करमवीर सिंह, एडिशनल डीजीपी वीके गुप्ता और लखनऊ के तत्कालीन आईजी जोन सुभाष कुमार सिंह को 8 अगस्त के दिन तलब किया है. जानकारी के मुताबिक इन अधिकारियों के साथ ही सीबीआई की विशेष अदालत ने लखनऊ जेल के तत्कालीन जेलर बीएस मुकुंद, डिप्टी जेलर सुनील कुमार सिंह, बंदी रक्षक बाबू राम दुबे और पहिंद्र सिंह को भी आरोपी के रूप में अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया है.
गौरतलब है कि डॉक्टर वाईएस सचान 26 जून 2011 को लखनऊ जेल में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे. वे राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन घोटाले से संबंधित मामले में लखनऊ कारागार में बंद थे. लखनऊ जेल में डॉक्टर सचान की मौत के मामले को लेकर हंगामा बढ़ा तो न्यायिक जांच हुई. जुलाई, 2011 में न्यायिक जांच में डॉक्टर सचान की मौत को हत्या करार दिया गया था.
प्रयागराज हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने 14 जुलाई 2011 को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी. सीबीआई ने 27 सितंबर 2012 को डॉक्टर सचान की मौत को आत्महत्या बताते हुए मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी लेकिन मृतक डॉक्टर सचान की पत्नी मालती सचान ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती दी थी.
सीबीआई कोर्ट ने मालती सचान की याचिका स्वीकार कर सीबीआई को ये निर्देश दिया था कि मामले की आगे भी जांच करें. हालांकि, सीबीआई ने 9 अगस्त 2017 को फिर से मामले में क्लोजर रिपोर्ट लगा दी थी. मालती सचान ने डॉक्टर सचान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के साथ ही चिकित्सा विशेषज्ञों की राय और कई अन्य दस्तावेज भी सीबीआई कोर्ट में पेश कर दिए.
मालती सचान की ओर से दस्तावेज पेश किए जाने के बाद सीबीआई कोर्ट ने क्लोजर रिपोर्ट को फिर से खारिज कर दिया था. विशेष अदालत ने 19 नवंबर 2019 को सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट खारिज कर दी थी. बता दें कि जब डॉक्टर सचान की जेल में मौत हुई थी तब उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार थी.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





