
लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमला, सिर में गंभीर चोट
AajTak
लखनऊ जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर एक बंदी ने हमला कर दिया. साफ-सफाई को लेकर हुई कहा-सुनी के बाद सफाई करने वाले कैदी ने उनके सिर पर वार किया. हमले में प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और खनन घोटाले में आरोपी गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जेल के अंदर हमला हुआ है. घटना लखनऊ जेल की है, जहां एक दूसरे बंदी ने उन पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि यह विवाद साफ-सफाई को लेकर शुरू हुआ था.
जानकारी के अनुसार, जेल में बंद सफाई का काम करने वाले कैदी से प्रजापति की कहासुनी हो गई. कहासुनी के बाद आरोपी बंदी ने उन पर हमला कर दिया. हमले में गायत्री प्रसाद प्रजापति के सिर में गंभीर चोट आई है. घटना के तुरंत बाद जेल प्रशासन हरकत में आया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.
गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जेल में हमला
पूर्व मंत्री पर हुए इस हमले के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों के बीच आपसी विवाद को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं. जेल में बंद हाई-प्रोफाइल कैदियों की सुरक्षा हमेशा से प्रशासन के लिए चुनौती मानी जाती रही है.
सफाई को लेकर दूसरे कैदी से हुई थी कहासुनी
बता दें, गायत्री प्रसाद प्रजापति समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं. उन पर खनन घोटाले समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं और इसी मामले में वे लंबे समय से जेल में बंद हैं. जेल के अंदर इस तरह का हमला न सिर्फ प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि कैदियों के बीच बढ़ते तनाव को भी उजागर करता है. इस घटना के बाद से जेल अधिकारियों पर दबाव बढ़ गया है कि वे सुरक्षा इंतजामों को और सख्त करें और कैदियों के बीच विवाद की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






