
लखनऊ की महिला हुई डिजिटल अरेस्ट, ऐसे फंसाया जाल में और ठग लिए इतने लाख, कभी ना करें ये गलती
AajTak
Digital Arrest का नया मामला सामने आया है, जहां विक्टिम को बड़ी ही चालाकी से शिकार बनाया है. विक्टिम एक युवती है, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली है. युवति को एक अनजान नंबर से कॉल आया, कॉल करने वाले ने खुद को टेलीकॉम ऑफिसर बताया और फिर फेस मुंबई पुलिस को कॉल ट्रांसफर कर दी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Digital Arrest का नया मामला सामने आया है, जहां विक्टिम को बड़ी ही चालाकी से शिकार बनाया. विक्टिम एक युवती है, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली है. पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है. आइए जानते हैं कि इस केस को कैसे अंजाम दिया है.
लखनऊ में एक युवती को ढाई घंटे डिजिटल अरेस्ट करने के बाद लाखों रुपये ठग लिए. ठगी की शुरुआत एक अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स से हुई. इस केस में युवति को डराया, धमकाया और आखिर में इतने लाख रुपये का चूना लगाया.
विक्टिम युवती को 18 अक्तूबर को अनजान नंबर से कॉल आई है. कॉल करने वाले ने खुद को भारतीय टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI का कर्मचारी बताया.
यह भी पढ़ें: Digital Arrest: महिला को एक-एक करके आईं 3 कॉल, फिर डराया, धमकाया और लगाया 14 लाख का चूना
विक्टिम युवती को साइबर ठगों ने जाल में फंसाने के लिए, युवति से कहा कि आपके आधार कार्ड पर दो सिम कार्ड रजिस्टर्ड है. इसमें बताया है कि दूसरा नंबर का इस्तेमाल गैर कानूनी काम में शामिल बताया. महिला ने बताया कि उसके पास ऐसा कोई नंबर नहीं है.
इसके बाद युवति का कॉल फेक मुंबई पुलिस के ऑफिस में ट्रांसफर कर दी गई. जहां विक्टिम युवति से फर्जी पूछताछ हुई. जालसाजों ने अपने आप मुंबई पुलिस का अधिकारी बनाया. दूसरे मोबाइल नंबर का प्रयोग मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












