
लंदन: हाई सिक्योरिटी जेल में होगी जूलियन असांजे की शादी, कुल 8 लोग होंगे शामिल
AajTak
जेल में होने वाला समारोह रजिस्ट्रार के नेतृत्व में होगा. इस जेल में ब्रिटेन के कुछ सबसे कुख्यात अपराधियों ने सजा काटी है जिनमें इयान हंटले भी शामिल है. जेल प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों से पत्रकारों या फोटोग्राफर्स को समारोह में उपस्थित होने की अनुमति देने से इनकार किया है.
विकीलीक्स (WikiLeaks) के संस्थापक जूलियन असांजे (Julian Assange) और उनकी मंगेतर स्टेला मॉरिस (Stella Moris) की आज लंदन की हाई सिक्योरिटी वाले बेलमर्श जेल में शादी होनी है, जहां उनके प्रत्यर्पण मामले के दौरान उन्हें रखा जा रहा है.
50 साल के ऑस्ट्रेलियाई जूलियन असांजे ने किसी भी तरह के गलत काम से इनकार किया है. वे 2019 से बेलमर्श जेल में है और इससे पहले लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में सात साल तक रखा गया था. रॉयटर्स के मुताबिक, विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे और स्टेला मॉरिस की शादी में सिर्फ चार मेहमान, दो आधिकारिक गवाह और दो गार्ड शामिल होंगे.
2011 में असांजे और मॉरिस की हुई थी मुलाकात
असांजे और मॉरिस की मुलाकात 2011 में तब हुई थी जब असांजे ने अपनी कानूनी टीम में मॉरिस को शामिल किया था. इसके बाद दोनों के बीच 2015 में रिश्ता शुरू हुआ. लंदन में दूतावास में रहने के दौरान मॉरिस ने असांजे के दो बच्चों को जन्म दिया था.
मॉरिस और असांजे की शादी के लिए ब्रिटिश फैशन डिजाइनर विविएन वेस्टवुड ने कॉस्टयूम तैयार किया है. वेस्टवुड ने पहले असांजे के प्रत्यर्पण के खिलाफ अभियान चलाया था.
असांजे पर एक दशक पहले अमेरिकी सेना के गोपनीय दस्तावेज प्रकाशित करने को लेकर जासूसी का आरोप है. अमेरिकी अभियोजकों ने असांजे पर जासूसी के 17 आरोप लगाए हैं. एक आरोप कंप्यूटर के दुरुपयोग का भी है. इन आरोपों में अधिकतम सजा 175 साल कैद है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











