
'लंदन में शरिया...', ब्रिटिश मेयर सादिक खान से उलझे ट्रंप, मिला करारा जवाब! मुस्लिम ग्रुप भी भड़का
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में लंदन के मेयर सादिक खान को निशाने पर लिया है. ट्रंप सादिक की कार्यशैली को विवादित मानते हैं और अक्सर उन्हें टार्गेट करते रहे हैं. अब उन्होंने सादिक खान पर बड़ा आरोप लगाया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लंदन के मुस्लिम मेयर सादिक खान को निशाने पर लिया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अपने संबोधन के दौरान सादिक खान को टार्गेट करते हुए कहा कि वो ब्रिटेन की राजधानी लंदन में शरिया कानून लागू करना चाहते हैं.
शरिया कानून इस्लामी कानून है, जो कुरान और हदीस से लिया गया है. कुछ मुस्लिम बहुल देशों में यह कानून लागू है जो काफी विवादित भी रहा है. माना जाता है कि शरिया कानून व्यक्तियों, खासकर महिलाओं की आजादी पर कड़ी पाबंदियां लगाता है.
लंदन के मेयर पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा, 'लंदन में बहुत अजीब सा मेयर है... आज जब मैं लंदन को देखता हूं, तो पाता हूं कि यह शहर पूरी तरह बदल चुका है. अब वो वहां शरिया कानून लागू करना चाहते हैं. लेकिन आपको याद रखना चाहिए कि आप किसी दूसरे देश (ब्रिटेन में) हैं और यहां आप ये काम नहीं कर सकते हैं.'
ट्रंप ने यूरोप की इमिग्रेशन (प्रवासन) और जलवायु नीतियों की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा, 'प्रवासन और यूरोप की आत्मघाती ऊर्जा नीतियां पश्चिमी यूरोप के लिए मौत का कारण बनेंगी अगर तुरंत कोई कदम नहीं उठाया गया. यह स्थिति लंबे समय तक नहीं चल सकती.'
ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में ही खड़े होकर अंतरराष्ट्रीय संगठन पर आरोप लगाया कि वो पश्चिमी देशों और उनकी सीमाओं पर 'हमले को फंड' कर रहा है.
ट्रंप ने यूरोप में प्रवासियों की बढ़ती संख्या के संदर्भ में कहा, 'यूरोप गंभीर संकट में है. यहां अवैध प्रवासियों का ऐसा आक्रमण हुआ है, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया.'

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










