
रोहित की मुरीद हुई पाकिस्तानी मीडिया और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर, टीम इंडिया की जीत रही अखबारों की सुर्खियां
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 हराकर भारत ने दूसरी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया. भारत की इस जीत के चर्चे देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी हो रहे हैं. पाकिस्तानी मीडिया और पूर्व क्रिकेटरों ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है.
वेस्टइंडीज के बारबडोस में हुए टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली शानदार जीत के बाद देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी टीम इंडिया की जीत के चर्चे हो रहे हैं. भारत की इस जीत में जहां विराट और अक्सर पटेल की शानदार पारी का अहम योगदान रहा तो वहीं बुमराह, अर्शदीप और पांड्या द्वारा स्लॉग ओवरों में की गई गेंदबाजी और सूर्यकुमार यादव के कैच ने भी अहम भूमिका निभाई. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी भारतीय टीम की जीत की खूब चर्चा हो रही है.
पाकिस्तान के तमाम अखबारों, न्यूज चैनलों और पूर्व क्रिकेटरों ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ करते हुए टीम इंडिया को बधाई दी है. पाकिस्तान के प्रमुख अखबारों के पहले पन्ने की खबर में टीम इंडिया की जीत की खबर को प्रमुखता दी गई है. वहीं पूर्व क्रिकेटरों ने भी रोहित शर्मा की कप्तानी और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की खूब तारीफ की है. तो आइए जानते हैं पूर्व किक्रेटरों ने टीम इंडिया की जीत पर क्या कहा-
अख्तर ने पहले ही कर दी थी जीत की भविष्यवाणी वहीं पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने मैच से पहले से ही टीम इंडिया की जीत की भविष्यवाणी कर दी थी. अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं बार-बार कह रहा था कि भारत ये टूर्नामेंट ही नहीं बल्कि 50 ओवर का विश्व कप जीतना भी डिजर्व करता था. रोहित से अहमदाबाद में जो गलती हुई थी वो उन्होंने आज पूरी कर दी है.'
अख्तर ने कहा, 'हार्दिक पांड्या और बुमराह की तारीफ जितनी की जाए वो कम है. ये निश्चित तौर पर गेंदबाजों का मैच था लेकिन कोहली ने क्या शानदार पारी खेली. जब क्लासेन और डिकॉक, स्टब्स खेल रहे थे तो लग रहा था कि मैच निकल गया है लेकिन उसी समय रोहित ने दिखाया कि प्रेशर में कप्तानी कैसे करते हैं.'
विराट और रोहित के सन्यास का जिक्र करते हुए अख्तर ने कहा, 'विराट कोहली विश्व का नंबर 1 बल्लेबाज हैं, आपको रोहित शर्मा को भी विश्व का नंबर 1 कप्तान मानना पड़ेगा. दोनों ने एक अच्छे नोट पर अपना टी20 करियर खत्म किया है. मेरे खयाल से विराट कोहली का सन्यास का फैसला बहुत अच्छा निर्णय है.'
अकमल और सोहेल ने की रोहित की कप्तानी की तारीफ वहीं पाकिस्तानी न्यूज चैनलों पर बतौर एक्सपर्ट शामिल हुए पूर्व क्रिकेटरों ने भी भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की. पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने एआरवाई न्यूज चैनल के साथ बात करते हुए कहा, 'हार्दिक पांड्या ने दिखा दिया कि वह दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर हैं. उन्होने क्लासेन को जैसे ही आउट किया तो फिर बुमराह और अर्शदीप भी उसी राह पर चलते गए. मिलर ने लास्ट मूवमेंट तक मैच ले जाकर गलती की.' वहीं एक अन्य एक्सपर्ट ने सूर्यकुमार यादव के कैच की तारीफ करते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट की बेस्ट फिल्डिंग और बेस्ट कैप्टनसी भारत की रही.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




