
'रोते क्यों हो... ये हमारे लिए वेकअप कॉल है ?', छोटे से देश के पूर्व राष्ट्रपति ने नेताओं को फटकारा, ट्रंप की नीतियां हैं वजह!
AajTak
दुनिया भर के देशों को दी जा रही मदद पर ट्रंप की रोक कई राष्ट्रों के लिए झटके की तरह है. इस फैसले से कई मुल्क के लीडर हताश हैं. वहीं एक छोटे से देश के पूर्व राष्ट्रपति ने ऐसे नेताओं को फटकार लगाई और कहा है कि आप रोते क्यों हो, क्या आप अमेरिका में टैक्स देते हो?
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की ओर से दुनिया के कई देशों को मिल रही आर्थिक मदद पर फुलस्टॉप लगा दिया है. अफ्रीका के कई छोटे-छोटे देश बड़ी उम्मीद भरी निगाहों से अमेरिका की ओर से मिल रहे डॉलर पर नजर टिकाये रहते थे. लेकिन अब ये सहायता बंद हो गई है. ट्रंप के इस फैसले पर अफ्रीका के कई छोटे-छोटे देश हताश हैं.
इन छोटे-छोटे देशों को केन्या के पूर्व राष्ट्रपति उहुरु केन्याटा ने फटकार लगाई है साथ ही साथ उन्होंने ट्रंप पर तंज भी कसा है. उहुरु केन्याटा ने अफ्रीकी नेताओं को कहा कि 'आप रो क्यों रहे हैं, वहां आपकी सरकार नहीं है, वो आपका देश नहीं है."
बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने एक कार्यकारी आदेश के माध्यम से सभी अमेरिकी विदेशी सहायता कार्यक्रमों की समीक्षा करने के लिए उन पर व्यापक रोक लगाने की घोषणा की. गौरतलब है कि संयुक्त राज्य अमेरिका मानवीय आधार पर दुनिया में सबसे ज्यादा सहायता प्रदान करने वाला देश है. इस मामले में उसकी हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है.
ट्रंप ने कहा कि दूसरे देशों को अमेरिका की ओर से दी जाने वाली मदद अमेरिकी हितों के अनुरूप नहीं है और कई मामलों में तो ये अमेरिकी मूल्यों के खिलाफ भी है.
बुधवार को केन्याटा, जो 2013 से 2022 तक केन्या के राष्ट्रपति रहे हैं, ने मोम्बासा में पूर्वी अफ्रीका क्षेत्र वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा शिखर सम्मेलन में क्षेत्रीय नेताओं को संबोधित किया.
अपनी टिप्पणी में केन्याटा ने ट्रम्प द्वारा ग्लोबल मेडिकल सहायता रोके जाने के बारे में "रोने" के लिए नेताओं को आड़े हाथों लिया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











