
रोड सेफ्टी पर चीन ने बनाया भड़काऊ Video, इंडियन गाने पर नाचते दिखे चीनी लोग, किया डिलीट
AajTak
चीन की सरकार ने सड़क सुरक्षा पर एक वीडियो बनाया, जिसमें चीनी लोग हिंदी गाने पर नाचते दिख रहे हैं. इस वीडियो को इंटरनेट पर आलोचना होने के बाद डिलीट किया गया है.
दुनिया में चीन को छोड़कर शायद ही कोई ऐसा देश हो, जो अपनी कला या कलाकारों का इस्तेमाल घटिया मंसूबों को पूरा करने के लिए करता है. इस देश ने एक बार फिर ऐसी ही कायराना हरकत को अंजाम दिया है. जिसके चलते उसकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है. चीन को अपने कदम अब वापस लेने पड़े हैं. दरअसल चीनी सरकार ने रोड सेफ्टी पर बनाए गए एक वीडियो को डिलीट कर दिया है.
इस वीडियो में एनिमेट किए गए ब्राउन चीनी लोग दिखे. जो सिंगर दलेर मेहंदी के 'तुनक तुनक तुन' गाने के पैरोडी वर्जन पर डांस कर रहे हैं. वीडियो में पुरुषों ने पगड़ी पहनी हुई हैं, जबकि कई महिलाएं भी उनके साथ हैं. उन्होंने मांग टीका, नथनी और लहंगे पहन रखे हैं. इस वीडियो को लोगों ने 'रेसिस्ट' बताया है. वीडियो को चीनी इन्फ्लुएंसर हाओ गी गी ने बनाया.
Indian soft power: Tunak Tunak Tun parody by the official China Police Online Weibo Account about traffic safety: wearing helmets and safety belts. I can’t make this up. The Chinese Government uses Tunak Tunak Tun to educate the Chinese public. pic.twitter.com/hdfvaYAsC3
क्या बोल रहे हैं लोग?
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर मांजू बातुरु नामक अकाउंट से शेयर किया है. इस यूजर ने बताया कि चीन की पुलिस ने अपने ऑनलाइन वीबो अकाउंट पर इसे शेयर किया था. जिसमें पुरुष हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट्स के साथ हैं. यूजर ने इस पर असहमति जताते हुए कहा कि चीनी सरकार चीनी पब्लिक को शिक्षित करने के लिए तुनक तुनक तुन का इस्तेमाल कर रही है.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











