
रॉन्ग नंबर वाली मोहब्बत... सीमा-अंजू के बाद अब चर्चा में पाक से भारत आए गुलजार की Love story
AajTak
आंध्र प्रदेश में एक महिला के पास पाकिस्तान से एक रॉन्ग नंबर की कॉल आई. इसके बाद दोनों महिला की उस नंबर पर बात होने लगी और उस व्यक्ति से प्यार हो गया. महिला का पाकिस्तानी प्रेमी दुबई के रास्ते भारत आ गया. दोनों शादी करके साथ रहने लगे. इसी बीच महिला के प्रेमी को फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट के केस में अरेस्ट कर लिया गया.
आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में एक महिला और उसके पाकिस्तानी प्रेमी की लवस्टोरी सामने आई है. दरअसल, पाकिस्तान के एक व्यक्ति की नांदयाल की एक महिला से रॉन्ग नंबर पर बात होने लगी. इसके बाद दोनों में प्यार हो गया. महिला का प्रेमी पाकिस्तान से दुबई के रास्ते भारत आ गया और शादी करके साथ रहने लगा. इसके बाद उसे फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट के बनवाने के केस में अरेस्ट कर लिया गया.
बता दें कि इन दिनों पाकिस्तान की महिला सीमा हैदर और भारत की अंजू की लव स्टोरी सुर्खियों में है. इसी बीच आंध्र प्रदेश की रहने वाली दौलत बी नाम की महिला और उसके पाकिस्तानी प्रेमी की लवस्टोरी भी सामने आ गई है. दौलत बी वर्तमान में गदिवेमुला मंडल में अपने माता-पिता के साथ रह रही है. दरअसल, दौलत बी के पति की मौत हो गई थी. इसके बाद उन्हें परिवार चलाने के लिए मेहनत मजदूरी करनी पड़ी.
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान से निकाहनामा आया सामने, फिर भी शादी से मुकर रहे हैं अंजू और नसरुल्लाह
साल 2010 में दौलत बी के पास एक रॉन्ग नंबर से कॉल आई. दौलत इस कॉल को रिसीव नहीं कर सकीं. इसके बाद जब कॉल बैक किया तो पाकिस्तान के गुलजार नाम के शख्स ने रिसीव किया. दोनों ने एक-दूसरे के बारे में पूछा और जान-पहचान हो गई. बातें होने लगीं और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया.
प्रेमिका से मिलने दुबई के रास्ते भारत आया था गुलजार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











