
रेव पार्टी में पकड़े गए 21 लड़के, 14 लड़कियां, साउथ के दिग्गज नेता का रिश्तेदार था आर्गनाइजर
AajTak
देर रात हुए इस छापे में अधिकारियों ने पार्टी में मौजूद 35 लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें 21 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल थीं. छानबीन के दौरान 10.5 लीटर विदेशी शराब की सात बोतलें और दस भारतीय शराब की बोतलें भी बरामद की गईं, जिनके लिए कोई लाइसेंस नहीं था. यह राज्य के आबकारी कानूनों का उल्लंघन है.
तेलंगाना के साइबराबाद में रेव पार्टी का खुलासा हुआ है. एक हाई प्रोफाइल छापेमारी में फॉर्महाउस पर रेव पार्टी करते गुए 35 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इस रेव पार्टी के तार KTR के करीबी से जुड़ रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के पूर्व मंत्री केटी रामाराव (KTR) के रिश्तेदार माने जाने वाले राज पाकला के जणवाड़ा फार्महाउस पर एक हाई-प्रोफाइल छापेमारी में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के इस्तेमाल का खुलासा हुआ है. नरसिंगी पुलिस, विशेष अभियान दल (SOT), और आबकारी अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई. बताया गया कि मकिला पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत स्थित इस फार्महाउस में एक रेव पार्टी की सूचना मिलने पर छापेमारी कई गई थी.
देर रात हुए इस छापे में अधिकारियों ने पार्टी में मौजूद 35 लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें 21 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल थीं. छानबीन के दौरान 10.5 लीटर विदेशी शराब की सात बोतलें और दस भारतीय शराब की बोतलें भी बरामद की गईं, जिनके लिए कोई लाइसेंस नहीं था. यह राज्य के आबकारी कानूनों का उल्लंघन है.
अधिकारियों ने संदेह के आधार पर पार्टी में मौजूद लोगों का ड्रग टेस्ट किया, जिसमें विजय मड्डूरी नाम के एक शख्स को कोकीन पॉजिटिव पाया गया. मड्डूरी को आगे के परीक्षणों के लिए अस्पताल भेजा गया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
फार्महाउस के मालिक राज पाकला पर बिना लाइसेंस के शराब परोसने के आरोप में आबकारी अधिनियम की धारा 34(A), 34(1) और धारा 9 के तहत केस दर्ज किया गया है. इस घटना के बाद फार्महाउस पर अवैध शराब आपूर्ति और मादक पदार्थों के इस्तेमाल की गहन जांच शुरू कर दी गई है, और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











