
रेलवे स्टेशन के पीले बोर्ड के नीचे पेशाब करने का वीडियो वायरल, परेशान होकर युवक ने कुएं में कूदकर दी जान
AajTak
छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन के पीले बोर्ड के नीचे पेशाब करते हुए वीडियो वायरल होने वाले युवक महेश आडे ने धमकियों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. माफी मांगने के बावजूद वीडियो बार-बार शेयर होता रहा. लगातार मिल रही धमकियों और अपमान से टूटकर उसने कुएं में कूदकर जान दे दी.
छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन के पीले बोर्ड के नीचे पेशाब करते हुए वायरल हुए वीडियो ने एक युवक की जान ले ली. जालना जिले के परतूर तालुका के ठोकमल तांडा गांव का रहने वाला महेश आडे ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली.
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दो युवक रेलवे स्टेशन के बोर्ड के नीचे पेशाब करते दिखे थे. इन दोनों में से एक महेश आडे था. बताया जाता है कि उस समय दोनों युवक नशे की हालत में थे. किसी ने उनका वीडियो बना लिया और उसे इंस्टाग्राम पर डाल दिया.
युवक ने कुएं में कूदकर की खुदकुशी
वीडियो वायरल होने के बाद महेश और उसके दोस्त ने अपनी गलती मानते हुए एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी. लेकिन इसके बावजूद वह वीडियो बार-बार शेयर होता रहा. कुछ अकाउंट्स ने तो वीडियो के साथ महेश का पता और फोन नंबर भी डाल दिया.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इसके बाद महेश को लगातार धमकी भरे कॉल और मैसेज आने लगे. परेशान होकर उसने अपने परिवार और दोस्तों से कहा था कि वह अब यह सब नहीं सह सकता. आखिरकार उसने अपने गांव के पास ही कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी. घटना के बाद उसके परिजनों ने मांग की है कि वीडियो वायरल करने और धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. फिलहाल आष्टी पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है और जांच जारी है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









