
'रेलवे से जुड़े फेक वीडियो फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई', रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की चेतावनी
AajTak
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया. उन्होंने रेलवे के फर्जी वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन की सफाई, होल्डिंग एरिया और सुविधाओं का जायजा लिया और यात्रियों से फीडबैक लिया.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को स्पष्ट कहा कि रेलवे से जुड़े फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे वीडियो न फैलाएं, क्योंकि इससे यात्रियों में भ्रम और अफरा-तफरी पैदा होती है.
रेल मंत्री ने दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया, ताकि त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन के होल्डिंग एरिया का जायजा लिया और यात्रियों से सीधे बातचीत की. इस दौरान उन्होंने स्टेशन की सफाई और उपलब्ध सुविधाओं को लेकर फीडबैक भी लिया.
रेल मंत्रालय के प्रेस नोट के अनुसार रेलवे ने त्योहारों के समय भारी भीड़ के बावजूद यात्रियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. रेलवे से जुड़े फर्जी वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है, लोगों से अनुरोध है कि वे ऐसे भ्रमित करने वाले वीडियो शेयर न करें.
निरीक्षण के दौरान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ सतीश कुमार, उत्तरी रेलवे के महानिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.
अश्विनी वैष्णव ने इससे पहले शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नए निर्मित होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया था और यात्रियों से सुरक्षा और सुविधाओं के संबंध में बातचीत की थी.
बता दें कि दीपावली और छठ पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जाने वाले यात्रियों की बड़ी भीड़ स्टेशन पर देखने को मिल रही है. ऐसा ही नजारा शनिवार शाम को गुजरात के सूरत में उधना रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला. यहां ट्रेन पकड़कर अपने शहर जाने के लिए यात्रियों को 2 किलोमीटर लंबी लाइन दिखी. ये यात्री विविध साप्ताहिक और स्पेशल ट्रेनों में सफ़र करने के लिए लाइन लगाकर बैठे हुए थे.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.








