
'रेलवे में हम लगवाएंगे तुम्हारी नौकरी', 12 लोगों से दंपति ने ऐसे ठगे 68 लाख रुपये
AajTak
रेलवे में ग्रेड-4 की नौकरी लगाने का लालच देकर दंपति ने 12 लोगों से 68 लाख रुपये ऐंठ लिए. यह ठगी साल 2019 में की गई थी. लेकिन पुलिस में अब जाकर शिकायत दर्ज करवाई गई है. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है.
महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने रेलवे में नौकरी देने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ऐंठने वाले दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि दंपति ने 12 लोगों को रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 68 लाख रुपये ऐंठ लिए. दंपति खुद को भी सेंट्रल रेलवे का अधिकारी बताते थे.
आरोपियों की पहचान आशीष प्रदीप गोस्वामी और उसकी पत्नी कविता के रूप में हुई. दोनों मिलिंद नगर के वठोड़ा में रहते हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी दंपति ने साल 2019 में लोगों को रेलवे में ग्रेड-4 की नौकरी देने का झांसा देते हुए उनसे 68 लाख रुपये ऐंठे. रुपये देकर लोग इंतजार करते रहे लेकिन उनकी जब रेलवे में नौकरी नहीं लगी तो वे सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचे. उन्होंने दंपति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई.
27 वर्षीय शेखर बोरकर और 11 अन्य लोगों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने सच में ही इन लोगों से ठगी की है, जिसके बाद अब आगे की कार्रवाई की जा रही है.
शेखर ने बताया, ''दंपति ने हमें बताया था कि वे सेंट्रल रेलवे में अधिकारी की पोस्ट पर नौकरी करते हैं. रेलवे में ग्रेड-4 में वे लोग हमारी भी नौकरी लगा सकते हैं. हमने भी उन पर भरोसा करके उन्हें पैसे दे दिए. बाद में जब कई दिनों तक हमारी रेलवे में नौकरी नहीं लगी. तो हमने उनसे बात की. वे टालमटोल करने लगे. बाद में हमें शक हुआ तो हमने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई.''

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












