
रूस-यूक्रेन में खत्म होने वाली है 4 साल की जंग? अमेरिका के रक्षा प्रस्ताव पर जेलेंस्की '100 परसेंट' तैयार
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच करीब चार साल से जारी जंग खत्म होने की संभावनाएं तेज हो गई हैं. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन के लिए अमेरिकी सुरक्षा गारंटी दस्तावेज पूरी तरह तैयार है. अब सिर्फ हस्ताक्षर की तारीख तय होनी बाकी है. यह प्रस्ताव अमेरिकी कांग्रेस और यूक्रेनी संसद में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी करीब चार साल की जंग के खत्म होने की उम्मीदें एक बार फिर मजबूत हुई हैं. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यूक्रेन के लिए अमेरिकी सुरक्षा गारंटी से जुड़ा प्रस्ताव "100 परसेंट तैयार" है. उन्होंने बताया कि अब यूक्रेन अपने साझेदार देशों से इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर की तारीख तय होने का इंतजार कर रहा है.
लिथुआनिया की राजधानी विलनियस में मीडिया से बातचीत के दौरान जेलेंस्की ने कहा कि दस्तावेज पर साइन होने के बाद इसे अमेरिकी कांग्रेस और यूक्रेनी संसद में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. उन्होंने साफ किया कि यह सुरक्षा प्रस्ताव यूक्रेन की संप्रभुता और भविष्य की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम है.
यह भी पढ़ें: माइनस 10 डिग्री तापमान, रूह कंपा देने वाली ठंड... रूसी हमले से यूक्रेन के 12 लाख लोगों का हाल बेहाल
जेलेंस्की ने इस दौरान 2027 तक यूरोपीय संघ की सदस्यता हासिल करने के यूक्रेन के लक्ष्य को भी दोहराया. उन्होंने EU सदस्यता को "आर्थिक सुरक्षा की गारंटी" करार देते हुए कहा कि यह यूक्रेन को लंबे समय में स्थिरता देगी.
अबू धाबी में रूस-यूक्रेन-अमेरिका की बैठक
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में हुई हालिया बातचीत को अहम बताया. उन्होंने कहा कि यह लंबे समय बाद पहली ऐसी त्रिपक्षीय वार्ता रही, जिसमें यूक्रेन, अमेरिका और रूस के सिर्फ राजनयिक ही नहीं, बल्कि सैन्य प्रतिनिधि भी शामिल हुए. यह बातचीत शुक्रवार से शुरू होकर शनिवार तक चली और इसका मकसद रूस की ओर से किए गए पूर्ण पैमाने के आक्रमण को खत्म करने के रास्ते तलाशना था.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










