
रूस-यूक्रेन जंग पर ब्रेक! पुतिन ने किया 8-10 मई तक सीजफायर का ऐलान
AajTak
वर्ल्ड वॉर-II के विक्ट्री डे के मौके पर रूस ने यूक्रेन में 8-10 मई तक के लिए सीजफायर का ऐलान किया है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तरफ से इसका ऐलान किया गया है. क्रेमलिन ने इस सीजफायर की जानकारी दी है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वर्ल्ड वॉर-II के विक्ट्री डे के मौके पर 8 से 10 मई तक यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया है. क्रेमलिन ने इसे "मानवता के आधार" पर लिया गया फैसला बताते हुए इसकी जानकारी दी. यह सीजफायर 8 मई को स्थानीय समयानुसार रात 12 बजे से शुरू होगा और 10 मई को समाप्त होगा.
इस ऐलान से पहले, रूस और यूक्रेन के बीच भारी बमबारी हुई है. दोनों देशों की सेनाओं ने एक-दूसरे को लॉन्ग रेंज मिसाइलों से निशाना बनाया. रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रूस ने 119 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया, जिनमें से ज्यादतर रूस के ब्रायन्स्क सीमा क्षेत्र में थे. वहीं, यूक्रेन में हमले की चेतावनी दी गई थी, हालांकि इन हमलों में फिलहाल किसी हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: 'बिना शर्त यूक्रेन से बातचीत को तैयार...', अमेरिका से बोले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
रूस ने क्यों किया सीजफायर का फैसला?
रूस द्वारा घोषित किए गए सीजफायर का मकसद वर्ल्ड वॉर-II विक्ट्री डे के मौके पर शांति बनाए रखना है, इस दिन दुनिया नाजी जर्मनी की हार को याद करती है. ऐतिहासिक रूप से यह दिन पूर्व सोवियत संघ के लिए काफी अहमियत रखता है, और रूस उम्मीद करता है कि यह सीजफायर एक नई शुरुआत का प्रतीक हो सकता है.
यह भी पढ़ें: 'व्लादिमीर, रुक जाइए!' यूक्रेन को लेकर ट्रंप की पुतिन से अपील, बोले- शांति की राह अपनाएं

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










