
रूस में युद्ध के विरुद्ध प्रदर्शनों से घिरे पुतिन ने खोला खजाना, यूक्रेन जंग में सैनिकों की मौत पर ₹40 लाख देने का ऐलान
AajTak
यूक्रेन और रूस के बीच लगातार युद्ध जारी है. युद्ध में अपने सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए दोनों देशों के प्रमुख कई तरह की घोषणाएं कर रहे हैं. कुछ दिन पहले जहां यूक्रेन के राष्ट्रपति युद्ध के दौरान ही अपने सैनिकों का वेतन बढ़ने की घोषणा की थी, अब बारी पुतिन की है.
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू हुए 10 दिन बीत चुके हैं. इस युद्ध में दोनों देश एक-दूसरे के हजारों सैनिक मारने के दावे कर रहे हैं. वैसे मारे गए जवानों की सटीक संख्या का पता लगा पाना इतना आसान नहीं होगा फिर भी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध के 11वें दिन युद्ध में मारे गए जवानों के परिवारों या जख्मी सैन्यकर्मियों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. उनकी घोषणा के तहत यूक्रेन के अलावा सीरिया युद्ध में शामिल हुए जवानों और उनके परिवारों को भी लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि यूक्रेन या सीरिया में जान गंवाने वाले सैनिक के परिवार को 5 मिलियन रूबल (40 लाख रुपये ) और घायल जवानों को 3 मिलियन रूबल (24 लाख रुपये ) दिए जाएंगे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











