
रूस में बशर अल-असद को जहर देकर मारने की कोशिश, पुतिन के साथ रिश्ते खराब होने का दावा
AajTak
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को रूस में जहर दिए जाने का दावा किया जा रहा है. इस घटना के चलते उन्हें सांस लेने में मुश्किल और घुटन होने लगी. फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. अभी स्पष्ट नहीं है कि आखिर असद को जान से मारने की कोशिश किसने की, मामले की जांच चल रही है.
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को जान से मारने की कोशिश की गई है. पॉइजन के जरिए उनपर जानलेवा हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि असद ने रविवार को अपने सिक्योरिटी से बताया था कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है, और इलाज के लिए मदद मांगी थी. इसके तुरंत बाद उन्हें जोर की खांसी और घुटन होने लगी. ये देखकर उन्हें पानी दिया गया, जिससे थोड़ी राहत मिली लेकिन जबतक की डॉक्टर नहीं आ गए उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई.
दावा है कि असद की हत्या की कोशिश तब हुई है, जब मीडिया रिपोर्ट्स के दावे के मुताबिक कथित रूप से पुतिन के साथ उनके रिश्ते थोड़े खराब हुए हैं. मसलन, कहा जाता है कि दोनों नेता एक-दूसरे पर भरोसा नहीं करते, लेकिन पुतिन ने ही असद को सीरिया से रेस्क्यू कर मॉस्को ले जाने का फैसला किया था. एक टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर ने सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति असद को पॉइजन दिए जाने का दावा किया, और बताया कि उनके इलाज के लिए उनके अपार्टमेंट में ही डॉक्टरों की टीम की तैनाती की गई.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ऑफिस को भी असद की हालत के बारे में जानकारी दी गई, जिसके बाद क्रेमलिन ने एक आदेश में कहा कि उनके इलाज के लिए सभी इंतजाम किसी अस्पताल में नहीं, बल्कि उनके घर पर ही किए जाएं.
यह भी पढ़ें: सीरिया की प्रिंसेज डायना से 'नरक की फर्स्ट लेडी' तक... कौन हैं अस्मा? जो लेने जा रहीं बशर अल असद से तलाक
बशर अल-असद की हालत अब स्थिर!
बशर अल-असद को शुरुआती इलाज के बाद आगे की देखभाल के लिए उनके अपार्टमेंट पर ही मेडिकल टीम को लगाया गया. मामला, रविवार को सामने आया जब असद अपने घर पर ही थे. हालांकि, सोमवार शाम तक, असद की देखभाल कर रही डॉक्टरों की टीम ने स्पष्ट किया कि उनकी हालत स्थिर है, और पहले से बेहतर हैं. असद के शरीर से सैंपल लेकर उसकी जांच की गई तो पता चला कि उन्हें पॉइजन दिया गया था.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.









