
रूस में जयशंकर ने चीन से दुश्मनी और दोस्ती पर दिया दो टूक जवाब
AajTak
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को चीन के सबसे करीबी दोस्त रूस के घर में उसे खरी-खरी सुनाई. एस. जयशंकर ने कहा कि पिछले एक साल से भारत-चीन संबंधों को लेकर चिंता काफी बढ़ी है क्योंकि बीजिंग ने सीमा मुद्दे पर समझौतों पर ध्यान नहीं दिया है, जिससे द्विपक्षीय संबंधों की नींव हिल गई है.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को चीन के सबसे करीबी दोस्त रूस के घर में उसे खरी-खरी सुनाई. एस. जयशंकर ने कहा कि पिछले एक साल से भारत-चीन संबंधों को लेकर चिंता काफी बढ़ी है क्योंकि बीजिंग ने सीमा मुद्दे पर समझौतों पर ध्यान नहीं दिया है, जिससे द्विपक्षीय संबंधों की नींव हिल गई है. मॉस्को में प्रिमाकोव इंस्टीट्यूट ऑफ वर्ल्ड इकोनॉमी एंड इंटरनेशनल रिलेशंस में चीन-भारत संबंधों पर एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्री ने यह बात कही. (फोटो-Getty Images) एस. जयशंकर ने कहा, 'पिछले चालीस वर्षों में चीन के साथ भारत के रिश्ते लगभग स्थिर रहे हैं. दोनों के बीच थोड़ा बहुत तनाव जरूर रहा है लेकिन आम तौर पर संबंध बेहतर ही रहे हैं. मगर पिछले एक साल से सीमा विवाद के कारण दोनों के रिश्तों को लेकर चिंता बढ़ी है क्योंकि चीन ने अपनी तरफ से सीमा को लेकर समझौतों का सम्मान नहीं किया है. इससे दोनों के बीच भरोसे पर असर पड़ा है.' (फोटो-Getty Images)
तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









