
रूस पर भारत से बदला लेने के लिए अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए उठाया बड़ा कदम?
AajTak
पाकिस्तान की बड़ी मदद करने के बाद अब अमेरिका ने भारत को अपनी सफाई पेश की है. अमेरिका ने कहा है कि हमने पाकिस्तान की आर्थिक मदद भारत के रूस से संबंध होने की वजह से कोई संदेश देने के इरादे से नहीं की है.
पाकिस्तान की सुरक्षा उपकरणों के रखरखाव के लिए की गई आर्थिक सहायता को लेकर अमेरिका ने अपनी ओर से सफाई पेश की है. दरअसल, अमेरिका की पाकिस्तान को मदद से भारत नाखुश बताया जा रहा था, जिस पर अब यूएस ने इस मामले में पक्ष साफ किया है. यूएस असिस्टेंट सेक्रेटरी ऑफ डिफेंस एली रेटनर ने कहा है कि हमने पाकिस्तान की एफ-16 के रखरखाव के लिए आर्थिक मदद भारत के रूस से संबंध होने की वजह से कोई संदेश देने के इरादे से नहीं की है.
गुरुवार को मीडिया के कुछ लोगों और बुद्धिजीवियों के साथ वर्चुअल बातचीत करते हुए एली रेटनर ने आगे कहा कि अमेरिकी सरकार ने यह फैसला पाकिस्तान के साथ डिफेंस पार्टनरशिप में अमेरिकी हितों को देखते हुए किया है. दोनों देशों की पार्टनरशिप आतंकवाद और परमाणु सुरक्षा पर केंद्रित है.
एली रैटलर ने आगे कहा कि यह ऐसा मुद्दा है, जिसपर हमने अपने भारतीय समकक्षों को भी शामिल किया और घोषणा से पहले उन्हें डील की जानकारी भी दी थी. रैटलर ने आगे कहा कि उन्होंने अपने दिल्ली दौरे पर भी इस बात की जानकारी दी थी. रैटनर ने कहा कि वे इस फैसले को लेकर जितना हो सके, उतना पारदर्शी होना चाहते थे, इसी वजह से पहले ही इस बारे में जानकारी भी दी गई.
बता दें कि 7 सितंबर को जो बाइडन प्रशासन की ओर से पाकिस्तान को एफ-16 फाइटर जेट समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों ( अमेरिका निर्मित ) के रखरखाव के लिए 450 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद को हरी झंडी दी गई थी. अमेरिका ने कहा था कि इस प्रोग्राम के तहत सिर्फ सुरक्षा उपकरणों के मेंटेनेंस के लिए पैसा दिया गया है, इसमें किसी भी तरह का नया हथियार नहीं शामिल है.
रूस को सलाह पर पीएम मोदी की तारीफ वहीं एली रैटनर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एससीओ मीटिंग के दौरान द्विपक्षीय मुलाकात में यूक्रेन से युद्ध रोकने को लेकर दी गई सलाह की भी तारीफ की. एली रैटनर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से जो कहा, हमें वह अच्छा लगा.
बता दें कि उज्बेकिस्तान में एससीओ मीटिंग के दौरान जब पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत करते हुए कहा था कि यह युद्ध का दौर नहीं है और सब शांति चाहते हैं. पीएम मोदी की बात पर पुतिन ने कहा था कि वे भी चाहते हैं कि यूक्रेन से युद्ध जल्द समाप्त हो.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









