
रूस ने किया 5 हजार यूक्रेनी सैनिकों के घिरे होने का दावा, देखें दुनिया आजतक
AajTak
यूक्रेनी शहरों पर हर रोज ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच रूस ने यूूक्रेनी शहर कुप्यांस्क में कब्जा करने और 5 हजार यूक्रेनी सैनिकों के फंसे होने का दावा किया है. हालांकि यूक्रेन ने रूसी दावों की पुष्टि नहीं की है. इस बीच रूस ने एक बार फिर शांति समझौते की पहल की है. देखें दुनिया आजतक.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











