
रूस की वजह से सऊदी अरब हुआ मजबूर? उठाया चौंकाने वाला कदम
AajTak
सऊदी अरब जुलाई के लिए एशिया को बेचे जाने वाले अपने कच्चे तेल की कीमतों में कटौती कर सकता है. बताया जा रहा है एशियाई बाजार में सऊदी अरब के तेल की मांग घटती जा रही है. एक तरफ जहां रूसी तेल एशिया में अपना प्रभाव बढ़ाता जा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ सऊदी अरब को एशियाई बाजार में दिक्कतें पेश आ रही हैं.
सऊदी अरब से भारत समेत सभी एशियाई देशों के लिए अच्छी खबर है. विश्व का शीर्ष तेल निर्यातक देश जुलाई में एशिया को बेचे जाने वाले अपने सभी तरह के कच्चे तेल की कीमतों में भारी कटौती कर सकता है. यह खबर 3-4 जून के बीच तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक प्लस की बैठक से ठीक पहले आई है. माना जा रहा है कि बैठक में ओपेक प्लस के देश फिर से तेल उत्पादन में कटौती पर सहमत होंगे.
एक तरफ जहां रूस एशियाई तेल बाजार में रियायती तेल बेचकर मजबूत होता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ सऊदी अरब, जिसकी बाजार में बादशाहत थी, अब कमजोर पड़ता जा रहा है. ऐसी स्थिति में अगर सऊदी अरब से एशिया के लिए तेल की कीमतों में कटौती की खबर आती है, तो यह कोई बड़ी बात नहीं होगी.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के एक पोल के मुताबिक, दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको जुलाई में अपने फ्लैगशिप अरब लाइट क्रूड की कीमत में लगभग एक डॉलर प्रति बैरल की कटौती कर सकती है. रॉयटर्स से बात करते हुए सात सूत्रों ने यह जानकारी दी है.
अगर ऐसा होता है तो जुलाई में अरब लाइट क्रूड की कीमत ओमान और दुबई की तेल कीमतों के औसत से 1.55 डॉलर प्रति बैरल कम हो जाएगी जो नवंबर 2021 के बाद से सबसे कम होगी. अगर तेल की कीमतें कम होती है तो इससे भारत को फायदा होगा क्योंकि सऊदी भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है.
कीमत कम करने का कारण क्या?
एक सूत्र ने इस पर बात करते हुए कहा, 'एशियाई रिफाइनरियों में रिफाइनिंग मार्जिन बहुत कम बना हुआ है और उन पर दबाव है कि वो तेल रिफाइनिंग में होने वाली लागत को कम करें.'

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









