
रूस की पश्चिमी देशों को खुली चेतावनी, देखें पुतिन के करीबी ने क्या कहा?
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच जंग भीषण मोड़ पर पहुंच गई है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के खास सलाहकार ने पश्चिमी देशों और नाटो को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि यदि नाटो ने रूस की ताकत को परखा तो तबाही तय है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











