
रूसी राष्ट्रपति को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, जानें- प्रोटोकॉल तोड़ किस-किस 'दोस्त' की अगवानी की
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अपना पहला भारत दौरा किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर पालम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. इस दौरे के दौरान भारत और रूस के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते हो सकते हैं, जिनमें S-400 मिसाइल सिस्टम की खरीद भी शामिल है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आ रहे हैं और खास बात है कि, पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर उन्हें रिसीव करने पालम एयरपोर्ट पर पहुंचे.रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है. उनके सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी भी करेंगे. कहा जा रहा है कि इस दौरान भारत और रूस के बीच कई अहम समझौते हो सकते हैं, जिसमें S-400 मिसाइल सिस्टम खरीद शामिल है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत का आखिरी दौरा 6 दिसंबर 2021 को हुआ था.
खैर, इन सबसे अलग चर्चा हो रही पीएम मोदी द्वारा प्रोटोकॉल तोड़कर रूसीा राष्ट्रपति को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचने की. असल में यह पहली बार नहीं है, जब पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर खुद विदेशी मेहमानों और राष्ट्राध्यक्षों को रिसीव किया है, बल्कि वह गर्मजोशी से भरा यह सकारात्मक रवैया पहले भी अपनाते रहे हैं. थोड़ा पीछे मुड़कर देखें तो इसके कई उदाहरण मिल जाते हैं.
इससे पहले यहां ये भी बताना जरूरी हो जाता है कि जब साल 2018 में पीएम मोदी रूस दौरे पर पहुंचे थे, तब लौटते वक्त रूसी राष्ट्रपति उन्हें विदाई देने के लिए खुद भी प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पहुंचे थे.
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को रिसीव करने पहुंचे थे पीएम मोदी
जैसे कि बात करें साल 2015 की. 25 जनवरी 2015 को जब तबके अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत पहुंचे थे तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर पालम एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की थी. इस दौरान दोनों नेता गर्मजोशी के साथ मिले थे. अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया और फिर गर्मजोशी के साथ उन्हें गले से लगा लिया था. हाथ मिलाने और गले मिलने के बाद दोनों नेताओं ने कुछ बातचीत की और फिर ठहाके लगने लगे थे.
17 फरवरी 2025

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










