
रूसी ड्रोन हमले में कैसे धधक उठी यूक्रेन की रिहायशी इमारत, दुनिया आजतक में देखें
AajTak
यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने बड़ा ड्रोन हमला किया. जिसमें दो लोगों की जान चली गई. हमले के बाद लगी आग से रिहायशी इमारत धधक उठी. आग पर काबू की कोशिशों में इमरजेंसी विभाग के लोग जुटे दिखे. देखें दुनिया की बड़ी खबरें.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











