
रूसी गोलीबारी में यूक्रेन को भारी नुकसान, गोदामों में रखे 3 लाख टन अनाज बर्बाद
AajTak
रूस की गोलीबारी में यूक्रेन के लगभग 300,000 टन अनाज बर्बाद हो गए. उप कृषि मंत्री तारास वायसोस्की ने ये जानकारी दी.
रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध अभी जारी है. ये कब खत्म होगा, इसकी परिणिति क्या होगी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता. रूस की ओर से लगातार हो रही गोलीबारी और टैंक के जरिए हमले से यूक्रेन को काफी नुकसान पहुंचा है. रूस की ओर से हुई गोलीबारी में यूक्रेन के लगभग 300,000 टन अनाज बर्बाद हो गए. आधिकारिक रूप से बताया गया कि मायकोलायिव में रूसी गोलाबारी से गोदामों में रखे 300,000 टन तक अनाज नष्ट हो गए. उप कृषि मंत्री तारास वायसोस्की ने ये जानकारी दी.ज़ेलेंस्की ने ब्रिटेन के रक्षा प्रमुख का किया धन्यवाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने ब्रिटेन के रक्षा प्रमुख के साथ व्यक्तिगत रूप से बैठक के बाद कीव के समर्थन के लिए यूके को धन्यवाद दिया है. कीव की दो दिवसीय अघोषित यात्रा के दौरान ब्रिटिश रक्षा सचिव बेन वालेस ने ज़ेलेंस्की और साथ ही उनके यूक्रेनी समकक्ष ओलेक्सी रेज़निकोव से मुलाकात की.
ज़ेलेंस्की की ओर से शुक्रवार को कहा गया, राज्य के प्रमुख ने रूसी आक्रमण के खिलाफ हमारी लड़ाई में ब्रिटिश सरकार द्वारा यूक्रेन के प्रभावी समर्थन के लिए मंत्री को धन्यवाद दिया. युद्ध ने दिखाया कि हमारे असली दोस्त और साझेदार कौन हैं.
यूक्रेन को डर है कि लंबे युद्ध से पश्चिम देशों की दिलचस्पी खत्म हो सकती है. यूक्रेन के रोजाना 100-200 सैनिकों की मौत हो रही है. एक यूक्रेनी क्षेत्रीय बिजली कंपनी के सीईओ ने रूसी सैनिकों पर दक्षिणी मायकोलायिव क्षेत्र में जानबूझकर बिजली के बुनियादी ढांचे को नष्ट करने का आरोप लगाया है. जून की शुरुआत के बाद से रूसी गोलाबारी में 14 ओवरहेड बिजली लाइन और 377 ट्रांसफार्मर सबस्टेशन नष्ट हो गए हैं.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.






