
रूम नं-16, अजब बीमारी और जेल का खेल... कवयित्री मधुमिता शुक्ला मर्डर के दोषी ने ऐसे काटी उम्रकैद!
AajTak
यूपी सरकार के एक फरमान ने राज्य के बाहूबली नेता, छह बार के विधायक और तीन-तीन सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई का रास्ता साफ कर दिया. बीते शुक्रवार को वो रिहा भी हो गए. लेकिन अभी भी वो अस्पताल में ही हैं. इसके पीछे एक पूरी कहानी है.
Madhumita Shukla Murder Case: वो सात महीने की गर्भवती महिला थी, जिसका कत्ल करने के इल्जाम में उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधु त्रिपाठी जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे. मगर पिछले हफ्ते अचानक यूपी सरकार ने एक फरमान जारी किया. जिसमें लिखा था कि दोनों दोषियों ने 20 साल से ज्यादा की सजा काट ली है और उनके अच्छे बर्ताव को देखते हुए उन्हें जेल से रिहा किया जाता है. मगर हैरानी की बात ये है कि इन बीस सालों में से साढ़े आठ साल तो इन दोनों ने अस्पताल में ही गुजारे हैं.
यूपी सरकार का फरमान
दरअसल, वो यूपी सरकार का आदेश है, जिसने राज्य के बाहूबली नेता, छह बार के विधायक और तीन-तीन सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई का रास्ता साफ कर दिया. बीते शुक्रवार को वो रिहा भी हो गए. वही अमरमणि त्रिपाठी जिनपर सात महीने की एक एक गर्भवती महिला की हत्या का इलजाम था और जिसके लिए देश की हर अदालत ने उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई थी. सिर्फ उन्हें नहीं बल्कि इस कत्ल के लिए उनकी पत्नी मधुमणि को भी यही सजा मिली थी. अब यूपी सरकार के एक आदेश की एक लाइन को ध्यान से देखें. जहां लिखा है कि अमरमणि त्रिपाठी ने 22 नवंबर 2022 तक कुल बीस साल एक महीना और 19 दिन जेल में काटे और जेल में उनके अच्छे आचरण को देखते हुए उन्हें रिहा कर दिया जाए.
अस्पताल में ज्यादा रहे त्रिपाठी दंपति
यूपी सरकार के आदेश के हिसाब से अमरमणि और उनकी पत्नी ने बीस साल से ज्यादा जेल में सजा काटी है. पर अब आपको वो सच बताने जा रहा हैं, जिसे सुनने के बाद उम्र कैद की सजा काट रहा देश का हर कैदी खुद को कोसेगा कि उसके साथ सरकार या कानून ने नाइंसाफी क्यों की? तो पूर्व माननीय विधायक और मंत्री जी की उम्र कैद का कुल जोड़-घटाव ये है कि 2013 यानी पिछले दस साल में दोनों मियां-बीवी सिर्फ 16 महीने ही जेल में रहे. पिछले दो साल यानी 2021 से अब तक तो दोनों जेल गए ही नहीं. और तो और दोनों की रिहाई का परवाना भी उन्हें जेल में नहीं बल्कि गोरखपुर के बीआरडीओ अस्पताल में मिला. खुद जेलर साहब मुस्कुराते हुए वो परवाना लेकर शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे थे.
सरकारी अस्पताल के खास कमरे में था ठिकाना

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





