
रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने खंजर और तलवार से युवक को मार डाला, 15 गिरफ्तार
AajTak
नांदेड में दबंगों ने 25 साल के सागर यादव के सिर पर तलवार और खंजर से कई वार किए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वारदात की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने बताया कि सागर यादव और आरोपी केशव पवार के बीच पुराना विवाद था. हत्या के मामले में 15 युवकों को गिरफ्तार किया है, 3 फरार बताए जा रहे हैं.
महाराष्ट्र के नांदेड में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक युवक की बेहरमी से हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन की तलाश में जुटी है. इस घटना का सीसीटीवी वायरल हुआ है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कई युवकों के हाथों में तलवार, चाकू और लाठी, डंडें हैं और वो दो भाइयों और उसके साथियों की पिटाई कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि दबंगों ने 25 साल के सागर यादव के सिर पर तलवार और खंजर से कई वार किए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वारदात की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने बताया कि सागर यादव और आरोपी केशव पवार के बीच पुराना विवाद था. जिसे कुछ दिन पहले सुलझा लिया गया था. लेकिन सोमवार को दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि सागर को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा.
दबंगों ने की युवक की बेरहमी से हत्या
हत्यारों ने सागर और उसके भाई भानू पर खंजर और तलवार से हमला किया. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े. अस्पताल ले जाते समय सागर की मौत हो गई, भानू यादव समेत अन्य तीन का इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस घटना के बाद इलाके हड़ंकप मच गया.
हत्या के आरोप में 15 युवक गिरफ्तार, तीन फरार
अपर पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार का कहना है कि हत्या के मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अन्य तीन आरोपियों की तालाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. रुपयों के लेन देने को लेकर इनके बीच विवाद हुआ था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



