
रुपया गिरा, महंगाई बढ़ी...100 दिन के रूस-यूक्रेन युद्ध का भारत पर असर
AajTak
रूस-यूक्रेन युद्ध ने पूरी दुनिया को फिर संकट में झोंक दिया है. भारत पर भी इसका असर साफ देखने को मिल रहा है. महंगाई चरम पर पहुंच गई है और रुपया लगातार कमजोर होता जा रहा है.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध 100 दिन से भी ज्यादा लंबा खिच चुका है. जिस युद्ध को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 72 घंटे के अंदर समाप्त करने के सपने देख रहे थे, अब स्थिति जमीन पर पूरी तरह बदल चुकी है. रूस और यूक्रेन को तो इस युद्ध की वजह से भारी नुकसान उठाना ही पड़ रहा है, दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं. जो संकेत मिल रहे हैं, वो सिर्फ और सिर्फ आसमान छूती महंगाई, सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था और गिरती करेंसी की ओर इशारा करते हैं. भारत में भी यहीं तमाम संकेत देखने को मिल रहे हैं.
कोरोना ने भारत की अर्थव्यवस्था को गहरी चोट जरूर पहुंचाई थी, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध ने स्थिति को बद से बदतर करने का काम कर दिया है. जो रुपया 24 फरवरी को डॉलर के मुकाबले 75.3 स्तर पर चल रहा था, युद्ध के तीन महीने बाद ही मई में वो आंकड़ा 77.7 पर पहुंच गया. यानी की सीधे-सीधे रुपया 4 फीसदी तक कमजोर हो गया. अब रुपया कमजोर पड़ा तो इसका असर आयात पर भी दिखने लगा. देश के लिए इस समय कच्चे तेल का आयात महंगा हो गया है. मई महीने में कच्चे तेल की कीमत USD 122.8 बैरल पहुंच गई है. बीच में तो ये आंकड़ा USD 128 बैरल को भी छू चुका है. इसके अलावा भारतीयों को अब डॉलर में पेमेंट करना भी भारी पड़ने वाला है.
रूस-यूक्रेन युद्ध ने पूरी दुनिया में महंगाई को भी कई गुना बढ़ा दिया है. कई देश इस समय सबसे ज्यादा महंगाई दर दर्ज कर रहे हैं. भारत भी इस मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ काफी आगे निकल चुका है. आंकड़े बताते हैं कि इस साल अप्रैल में भारत में सालाना महंगाई दर 7.8 फीसदी पहुंच गई थी. यहां भी वनस्पती तेल, गेहूं, चीनी के दामों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसके अलावा भारत का बाजार इस युद्ध के झटकों से नहीं उबर पाया है. आंकड़े भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं. फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स ने करीब एक लाख करोड़ रुपये भारतीय बाजार से बाहर निकाल लिए हैं. पिछले 9 महीनों में इन्होंने जितना कुल पैसा बाहर निकाला था, युद्ध की वजह से करीब 50 हजार करोड़ अतिरिक्त बाहर निकाले गए हैं.
अब महंगाई बढ़ी, बाजार कमजोर पड़े, अर्थव्यवस्था पर भी ब्रेक लग गया. लेकिन इस सब के अलावा पूरी दुनिया में मानवीय संकट भी खड़ा हो गया. इस समय 45 देश फूड इनसिक्योरिटी से ग्रस्त हो गए हैं. ब्लैक सी पर मौजूद यूक्रेन के पोर्टों को भी खोलने की तैयारी है जिससे जल्द खाद्य सामग्री का निर्यात किया जा सके.
ऐसे में इस एक युद्ध ने पूरी दुनिया को कोरोना के बाद दूसरे बड़े संकट में झोंक दिया है. एक बार फिर भविष्य को लेकर आशंका है, बढ़ती महंगाई से जीना दूभर है और सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था से बेरोजगारी का खतरा मंडराने लगा है.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





