
रील बनाने में बेखबर मां, हाईवे पहुंच गई बेटी, वीडियो देख भड़के यूजर्स, बोले-जेल में डालो
AajTak
रील बनाने के जुनून में कई लोग ऐसी हरकतें कर बैठते हैं, जो न केवल उनकी बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डाल देती हैं. उनका मकसद बस इतना होता है कि उनकी रील सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए. लेकिन कई बार रील बनाने का यह जुनून उन्हें असल जिंदगी की जिम्मेदारियों से बेखबर कर देता है. हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है.
रील बनाने के जुनून में कई लोग ऐसी हरकतें कर बैठते हैं, जो न केवल उनकी बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डाल देती हैं. उनका मकसद बस इतना होता है कि उनकी रील सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए. लेकिन कई बार रील बनाने का यह जुनून उन्हें असल जिंदगी की जिम्मेदारियों से बेखबर कर देता है. हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को नाराज कर रहा है.
29 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला हाईवे किनारे जमीन पर कैमरा रखकर रील बना रही है. उसके हाथ में एक और कैमरा है, जिससे वह डांस करते हुए खुद को फिल्मा रही है. महिला के बैकग्राउंड में सफेद जैकेट पहनी नन्ही बच्ची सड़क की ओर जाती नजर आती है. इस दौरान, काली जैकेट पहना एक बच्चा महिला के पास आता है और उसे इशारे से बताता है कि बच्ची सड़क की तरफ जा रही है. यह देखकर महिला तुरंत कैमरा छोड़कर बच्ची की ओर दौड़ती है और उसे पकड़कर वापस कैमरे के पास ले आती है.
देखें वायरल वीडियो
इस वायरल वीडियो को देखकर लोग इसे 'खराब पेरेंटिंग' का उदाहरण बता रहे हैं और महिला की जमकर आलोचना कर रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि रील बनाने के चक्कर में कोई इतनी लापरवाह कैसे हो सकता है कि उसे यह भी एहसास न हो कि उसकी बच्ची हाईवे की ओर बढ़ रही है.
क्लिप देखकर क्यों नाराज हुए लोग?
वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर लोगों ने मां की लापरवाही पर सवाल खड़े किए हैं. कई लोग 'रील कल्चर' पर भी कटाक्ष कर रहे हैं. किसी ने लिखा कि रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी जिम्मेदारियां भूल गए हैं और अपने बच्चों की भी परवाह नहीं करते. वहीं, एक यूजर ने टिप्पणी की, 'शुक्र करें कि यह घटना भारत में हुई. अगर अमेरिका में होता, तो मां की लापरवाही की वजह से बच्ची की परवरिश का हक सरकार छीन लेती.'

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











