
रिश्वत लेने की आरोपी निलंबित SDM पिंकी मीणा की हुई शादी, जयपुर में हुआ रिसेप्शन
AajTak
जयपुर के सीकर रोड पर स्थित एक मैरिज गार्डन में दोनों की शादी हुई. पिंकी मीणा के पति नरेंद्र दौसा जिले के बसावा से ताल्लुक रखते हैं और RJS में चयनित होने के बाद फिलहाल उनकी जयपुर में ट्रेनिंग चल रही है.
दस लाख रुपए की घूसखोरी की आरोपी और निलंबित एसडीएम पिंकी मीणा की मंगलवार को जयपुर में शादी संपन्न हो गई. दूल्हा राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विस (RJS) में अधिकारी है. राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (RAS) की अधिकारी पिंकी मीणा पर हाईवे प्रोजेक्ट में घूसखोरी का आरोप लगा था तब वो बांदीकुई में सब डिविजनल मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात थीं. जयपुर के सीकर रोड पर स्थित एक मैरिज गार्डन में दोनों की शादी हुई. पिंकी मीणा के पति नरेंद्र दौसा जिले के बसावा से ताल्लुक रखते हैं और RJS में चयनित होने के बाद फिलहाल उनकी जयपुर में ट्रेनिंग चल रही है. पिंकी मीणा को शादी के लिए राजस्थान हाईकोर्ट ने दस दिन की अंतरिम जमानत दी. ये अवधि 21 फरवरी को खत्म हो रही है. पिंकी मीणा को उस तारीख को सरेंडर कर जेल जाना होगा.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











