
रिलेशनशिप में हैं अनन्या, किसे कर रहीं डेट? बोलीं- मैं मिस्टीरियस रहना चाहूंगी...
AajTak
इंडिया टुडे माइंड रॉक्स का शानदार आगाज हो चुका है. बेंगलुरू में चल रहे इस इवेंट में कई बड़े जाने-माने सितारे शिरकत वाले हैं. 14 सितंबर को बॉलीवुड डीवा अनन्या पांडे इवेंट की मेहमान बनीं. इंडिया टुडे माइंड रॉक्स में अनन्या दिल और दिमाग से बात करती दिखीं.
इंडिया टुडे माइंड रॉक्स का शानदार आगाज हो चुका है. बेंगलुरू में चल रहे इस इवेंट में कई बड़े जाने-माने सितारे शिरकत वाले हैं. 14 सितंबर को बॉलीवुड डीवा अनन्या पांडे इवेंट की मेहमान बनीं. इंडिया टुडे माइंड रॉक्स में अनन्या दिल और दिमाग से बात करती दिखीं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर और बैकग्राउंड को लेकर कई खुलासे किए.
क्या फिल्मी फैमिली का अनन्या को मिला फायदा? अनन्या से पूछा गया कि आप फिल्मी फैमिली से आती हैं, क्या इसका आपके करियर पर असर हुआ है, क्या चैलेंज फेस किए? उन्होंने कहा- मुझे मेरे पिता पर गर्व है, क्योंकि वो डॉक्टर फैमिली से आते हैं. फिर भी उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई. उनकी वजह से मेरे इंडस्ट्री में कनेक्शन हैं. जल्दी रूम में एंट्री मिल जाती है. लेकिन इसके बाद इस पर निर्भर करता है कि आप खुद को कैसे साबित करते हैं.
अनन्या ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री बाहर से काफी ग्लैमर दिखती है, लेकिन इसके अंदर बहुत संघर्ष है. अगर कुछ अच्छा होता है, तो हमें इसे एंजॉय नहीं कर पाते, क्योंकि आगे का सोचना पड़ता है. कुछ एंजॉय नहीं कर सकते.
अनन्या से पूछा गया कि शाहरुख खान जैसा सुपरस्टार बनना कितना मुश्किल है? उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि मैं सुपरस्टार नहीं हूं. लेकिन आज की तारीख में शाहरुख अंकल और अमिताभ बच्चन जैसी सक्सेस मिलना काफी मुश्किल है.
सोशल मीडिया की लाइफ बोलीं अनन्या 'मुझे लगता है कि सोशल मीडिया डांस के लिए अच्छा है. लेकिन वहां लड़ाई मत करो. बाउंड्री सेट करना जरूरी है. सोशल मीडिया के जरिए लोगों से बात कर सकती हूं. मैं भी इंसान हूं. जब कोई बुरा कमेंट करता है, तो मुझे बुरा लगता है. ट्रोल आर्मी के लिए यही कहूंगी कि बहुत ज्यादा हार्ड मत बनो. लोगों की मत सुनो. अपने दिल की सुनो. अपने इमोशन्स पर ध्यान दो. अगर कोई कहता है कि मूव ऑन कर जाओ, तो अपने हिसाब से देखो. किसी के कहने पर मत जाओ.
ओटीटी पर बात करते हुए कहा कि यहां बहुत कुछ करने को है. एक्टर के तौर पर खुद को साबित करने के लिए अच्छी जगह है, लेकिन इसे सिनेमा से रिप्लेस नहीं कर सकते.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










