
रिटायर्ड DSP की छाती पर बैठा एक बेटा, दूसरे ने बांधे हाथ-पैर, पत्नी ने छीने ATM और मोबाइल
AajTak
31 मार्च 2025 को रिटायर हुए DSP प्रतिपाल सिंह यादव की पत्नी अपने दो बेटों सहित पहुंची. एक बेटा अपने पिता प्रतिपाल की छाती पर बैठ गया और दूसरे ने रस्सी से उनके पैर बांध दिए. इस बीच पत्नी उनका मोबाइल और एटीएम लेकर चलती बनी.
औलाद को बुढ़ापे का सहारा और पत्नी को जीवनसाथी माना जाता है, लेकिन मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना मोबाइल में कैद हुई. पैसों के लिए सेवानिवृत्त डीएसपी के साथ अर्धनग्न अवस्था में इस घटना को अंजाम दिया गया. ग्रामीणों ने इसे मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया.
दरअसल, रिटायर्ड डीएसपी प्रतिपाल सिंह यादव को उनकी पत्नी और पुत्रों ने रस्सी से बांधा और मारपीट की. एक बेटा उनकी छाती पर बैठ गया, हाथ बांधे, जबकि दूसरे ने पैर बांधे. वे उन्हें जबरन अपने साथ ले जाना चाहते थे. ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद डीएसपी को बंधन से मुक्त किया गया.
बताया जा रहा है कि रिटायरमेंट पर मिली लाखों की राशि को लेकर यह विवाद हुआ. प्रतिपाल सिंह 15 साल से पत्नी और बच्चों से अलग रह रहे थे.
पत्नी का दावा है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वे पागल हैं, इसलिए उन्हें साथ ले जाने आए थे. यादव मार्च 2025 में श्योपुर से रिटायर हुए थे. उन्होंने परिजनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
पिछोर के एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि हाल ही में रिटायर हुए डीएसपी प्रतिपाल सिंह के साथ उनकी पत्नी माया यादव और पुत्रों आकाश व आभास ने मारपीट की. उनके मोबाइल और एटीएम छीन लिए गए. प्रतिपाल सिंह रिटायरमेंट के बाद चंदवानी गांव में रह रहे हैं. जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











