
राहुल वैद्य ने पत्नी दिशा परमार को बताया 'कश्मीर की कली', गाया रोमांटिक गाना
AajTak
ये वीडियो काफी फनी है. वीडियो में राहुल और दिशा ने कश्मीर के पारंपरिक कपड़ों को पहना है. कश्मीरी ड्रेस और एक्सेसरीज में दिखा बेहद सुंदर लग रही हैं. राहुल वैद्य फिल्म कश्मीर की कली का सुपरहिट सॉन्ग ये चांद सा रोशन चेहरा... गा रहे हैं.
सिंगर राहुल वैद्य इन दिनों पत्नी दिशा परमार के साथ कश्मीर में छुट्टियां बिता रहे हैं. वहां वे दिशा परमार के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए गए हैं. कपल, कश्मीर की खूबसूरत वादियों से शानदार तस्वीरें शेयर कर रहा है. राहुल ने पत्नी के साथ एक वीडियो शेयर कर उन्हें कश्मीर की कली बताया है.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












