
राहुल-प्रियंका के सवाल... PM मोदी के जवाब, ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में 16 घंटे वार-पलटवार
AajTak
संसद के मानसून सत्र के छठे दिन लोकसभा और राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर तीखी बहस देखने को मिली. विपक्ष ने सरकार पर खुफिया तंत्र की विफलता, युद्धविराम के फैसले और लड़ाकू विमानों के नुकसान को लेकर सवालों की बौछार की. तो सरकार की ओर से भी सवालों का जवाब दिया गया और जमकर प्रहार किया गया.
संसद के मानसून सत्र के छठे दिन दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. सरकार की ओर से प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री सहित तमाम नेताओं ने अपना पक्ष रखा, वहीं विपक्ष ने सरकार की नीति और नियत पर सवाल खड़े किए.
चर्चा का केंद्र तीन मुद्दों पर रहा. पहला - क्या पहलगाम हमला खुफिया तंत्र की विफलता थी? दूसरा - युद्धविराम क्यों हुआ? और तीसरा क्या ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लड़ाकू विमानों का नुकसान हुआ?
प्रियंका गांधी का तीखा प्रहार
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलगाम आतंकी हमले पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने इसे खुफिया तंत्र की विफलता बताया और गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगा. उन्होंने कहा, “मैं पूछती हूं, नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? प्रधानमंत्री की नहीं? गृहमंत्री की नहीं? रक्षा मंत्री या राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की नहीं?”
प्रियंका गांधी ने सरकार पर यह आरोप लगाया कि उसने बैसरन घाटी में नागरिकों को भगवान भरोसे छोड़ दिया. प्रियंका गांधी के आरोपों से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले पर जवाब दिया और कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता दिखाई थी.
प्रियंका गांधी ने दिया इंदिरा गांधी का उदाहरण

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






