
राहुल गांधी vs स्मृति ईरानी 3.0! सपा के साथ गठबंधन में सीट तो मिली लेकिन जंग आसान नहीं
AajTak
यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच अलायंस फाइनल हो गया है. अमेठी सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी. लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि अमेठी में तीसरी बार स्मृति ईरानी से मुकाबले के लिए कांग्रेस किसे अपना उम्मीदवार बनाने जा रही है. अब तक ना तो कांग्रेस और ना ही राहुल गांधी ने अमेठी से अपनी उम्मीदवारी को लेकर पुष्टि की है.
आगामी लोकसभा चुनाव में कुछ महीने बचे हैं. कांग्रेस ने आखिरकार गुरुवार को INDIA ब्लॉक में सहयोगी समाजवादी पार्टी के साथ यूपी में सीट शेयरिंग पर सहमति बनाने का ऐलान कर दिया है. सपा 63 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी और कांग्रेस अमेठी, रायबरेली समेत 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. दोनों पार्टियों सभी 80 सीटों पर एक-दूसरे के उम्मीदवारों को जिताने के लिए चुनावी मैदान में एक साथ देखे जाएंगे. यूपी में सपा-कांग्रेस दोनों सात साल अलायंस में सहयोगी बने हैं.
यूपी में रायबरेली और अमेठी को परंपरागत रूप से नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है. हालांकि, 2024 के आम चुनाव में जाने से पहले कांग्रेस को दोनों पारंपरिक सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने पर सहमति बनाना आसान नहीं रहा है. एक समय ऐसा भी आया, जब सपा से गठबंधन टूटने की अंदरुनी खबरें तैरने लगीं. लेकिन, ऐन वक्त पर बात बिगड़ते-बिगड़ते बच गई.
'2019 में राहुल गांधी को अमेठी में मिली थी हार'
फिलहाल, राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या अमेठी में तीसरी बार राहुल गांधी बनाम स्मृति ईरानी के बीच चुनावी मुकाबला देखने को मिलेगा? इससे पहले 2014 के चुनाव में भी दोनों आमने-सामने थे और राहुल गांधी ने एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी. हालांकि, 2019 के चुनाव में राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ा था और स्मृति ने 55 हजार वोटों से चुनाव जीत लिया था. पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल ने अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ा था और वहां जीत हासिल की थी. अपने 'घरेलू मैदान' में स्मृति ईरानी के हाथों हार के बावजूद राहुल निचले सदन पहुंच गए थे.
यह भी पढ़ें: Lunch Break: अमेठी में हुआ स्मृति ईरानी का 'पक्का ठिकाना', पति के साथ किया गृह प्रवेश
'15 साल अमेठी के सांसद रहे राहुल'

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






