
'राहुल गांधी माफी मांगे...', BJP का कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन, दिल्ली BJP अध्यक्ष-सांसद समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के खिलाफ बीजेपी ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर इस मामले पर विरोध जताया. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी की बिहार में चल रहे वोटर अधिकार यात्रा के मंच से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाता है. प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसा भाषा का इस्तेमाल करने का मामला बड़े राजनीतिक विवाद में बदल गया है. देशभर के कई राज्यों में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है.
आज (शनिवार) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीजेपी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने को लेकर कांग्रेस के मुख्यालय के बाहर ज़ोरदार प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने की. प्रदर्शन के दौरान सचदेवा ने आरोप लगाया कि एक राजनीतिक मंच से प्रधानमंत्री मोदी और उनके मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की गईं, जहां राहुल गांधी प्रचार कर रहे थे.
BJP ने की राहुल-सोनिया से माफी की मांग
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लहराए और राहुल गांधी से माफी की मांग की. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'यह अपराध माफी के लायक नहीं है. राहुल गांधी और सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की गई गाली-गलौज की भाषा के लिए माफी मांगनी चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माता का अपमान करना देश की हर मां का अपमान है. मैं सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा से पूछना चाहता हूं कि वे इसे कैसे स्वीकार कर सकती हैं, जबकि वे स्वयं भी मां हैं."
प्रदर्शन के दौरान हिरासत

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











