
राहुल गांधी पर आई 'आपदा' को अवसर में तब्दील कर पाएगी कांग्रेस?
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जब से ईडी ने पूछताछ शुरू की है, तो पार्टी के कई बड़े नेता उनके समर्थन पर सड़क पर उतर आए हैं. लंबे समय बाद पार्टी की एकता देखने को मिली है, पुलिस से संघर्ष भी हुआ है. राजनीति के लिहाज से पार्टी के लिए ये क्या संदेश है?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED के बुलावे पर पूछताछ के लिए पहुंचे तो पूरी कांग्रेस ही सड़कों पर उतर आई. सिर्फ युवा चेहरे नहीं, बल्कि अशोक गहलोत, भूपेंद्र सिंह बघेल जैसे मुख्यमंत्री और पी चिदंबरम जैसे कद्दावर पूर्व मंत्री भी राहुल पर कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर पुलिस से जूझते रहे. लंबे समय बाद पार्टी में वर्कर से लेकर शीर्ष नेता तक एकजुटता के साथ अपने नेता के समर्थन में कदमताल करते दिखे.
सवाल उठ रहे हैं कि गांधी परिवार पर आई ईडी की ये ‘आपदा’ क्या कांग्रेस के लिए अवसर लेकर आई है. अवसर ऐसा जिसमें वो पार्टी के असंतुष्टों खासकर जी-23 को दिखा सके कि पूरी कांग्रेस एकजुटता के साथ राहुल गांधी के पीछे खड़ी है. उन्हीं राहुल गांधी के पीछे जिनके नेतृत्व पर जी-23 सवाल उठाता रहा है. हालांकि, कुछ जानकार यह भी कहते हैं कि कांग्रेस की यह एकजुटता पहली बार नहीं बल्कि गांधी परिवार पर जब भी संकट आया है तो खड़े नजर आए हैं.
राहुल गांधी भले ही खुद आगे से आकर नेतृत्व करने के इच्छुक नहीं दिख रहे हों, लेकिन कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने उनके समर्थन में आकर साफ कर दिया है कि वे राहुल के नेतृत्व में चलने और उनके लिए लड़ने को तैयार हैं. सोमवार और मंगलवार को दिल्ली की सड़कों के नजारे देखकर ये बात और भरोसे के साथ कही जा सकती है.
दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस के सीनियर नेता पी. चिदंबरम, दिग्विजय सिंह, के सी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, तारिक अनवर सहित अनेक दिग्गज नेता सड़क पर उतरे तो उनका अंदाज यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं जैसा था. कांग्रेस पार्टी ने सोमवार शाम जारी बयान में कहा कि चिदंबरम को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा धक्का दिए जाने के बाद उनकी बाईं पसली में फ्रैक्चर हो गया है. रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि केसी वेणुगोपाल पर हमला किया गया. प्रमोद तिवारी भी घायल हो गए तो तारिक अनवर को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
अध्यक्ष बनना चाहते हैं राहुल या नहीं? कांग्रेस नेताओं का सड़क पर उतरना और संघर्ष करना इसलिए भी मायने रखता है, क्योंकि राहुल गांधी कह चुके हैं कि वे भारत जोड़ो यात्रा को लीड नहीं करने वाले. वे साथ चलने को तैयार हैं, लेकिन आगे से नेतृत्व नहीं करना चाहते. हालांकि, कांग्रेस के तमाम बड़े नेता उन्हें बतौर अध्यक्ष देखना चाहते हैं. इसी वजह से पार्टी के कई दिग्गज लगातार उनके पीछे भी खड़े हैं और उन्हीं को आगे करने का प्रयास भी कर रहे हैं.
जी-23 को बांट दिया जाएगा? कांग्रेस के दिग्गज अगर राहुल गांधी के साथ खड़े हुए हैं, तो जी-23 के ज्यादातर नेता अभी भी पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाते दिख रहे हैं. जी-23 की तरफ से सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा गया था. पार्टी में बड़े बदलावों की पैरवी हुई थी, जल्दी अध्यक्ष चुनाव करवाने की भी अपील थी. जी-23 में भूपिंदर सिंह हुड्डा, कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक जैसे बड़े नाम शामिल थे.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




