
राहुल गांधी ने शेयर की बहन प्रियंका के साथ पुरानी तस्वीरें, रक्षा बंधन पर दी बधाई
AajTak
राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मेरी बहन के स्नेह और साथ के लिए मेरे जीवन में एक खास जगह है. हम एक दूसरे के दोस्त भी हैं और रक्षक भी.
देश आज भाई-बहन के पवित्र प्यार का पर्व रक्षा बंधन मना रहा है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक रक्षा बंधन के त्योहार की धूम है. राखी के अवसर पर राजनेताओं ने भी बधाई संदेश जारी कर देशवासियों को बधाई दी है. मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए रक्षा बंधन पर बधाई दी है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











