
'राहुल गांधी के साथ चलने वालों की हमें नहीं मिलती लिस्ट', सुरक्षा चूक पर कांग्रेस से बोली दिल्ली पुलिस
AajTak
राहुल गांधी की सुरक्षा चूक के मामले को लेकर दिल्ली पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच बैठक हुई. दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के पास पास चलने वालों की लिस्ट नहीं देती है, लिहाजा दिल्ली पुलिस राहुल गांधी की घेराबंदी के लिए जो रस्सी का घेरा बनाती है. उसमें ज्यादा लोग घुस आते हैं.
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल्ली पुलिस राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता करेगी. कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला उठाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस और पार्टी नेताओं के बीच मीटिंग हुई. इस बैठक में तय किया गया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जाएंगे.
दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया कि राहुल गांधी की थ्री लेयर की सुरक्षा पहले से होती है. CRPF, दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी विंग, लोकल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और जैमर व सुरक्षाकर्मियों से लैश तमाम गाडियां मौजूद रहती हैं. बैठक में तय हुआ कि दिल्ली पुलिस की अलग-अलग विंग सुरक्षा इंतजाम देखेगी. यात्रा के लोनी पहुंचने पर सुरक्षा के इंतजाम उत्तर प्रदेश पुलिस देखेगी.
सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के पास पास चलने वालों की लिस्ट नहीं देती है, लिहाजा दिल्ली पुलिस राहुल गांधी की घेराबंदी के लिए जो रस्सी का घेरा बनाती है. उसमें ज्यादा लोग घुस आते हैं. इस बार भी अभी तक राहुल के पास चलने वालों की कोई लिस्ट नहीं दी गई है. इस मीटिंग में दिल्ली पुलिस सिक्योरिटी विंग के अधिकारियों के अलावा ट्रैफिक पुलिस और लोकल पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे. वहीं कांग्रेस की ओर दिल्ली पीसीसी अध्यक्ष अनिल चौधरी और कांग्रेस मीडिया विंग के लोग मौजूद थे.
वेणुगोपाल ने गृह मंत्री को लिखी थी चिट्ठी
इससे पहले कांग्रेस की ओर से गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर दिल्ली में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला उठाया गया था. इसको लेकर गृह मंत्रालय की ओर से सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा गया था. इसके जवाब में सीआरपीएफ ने बताया था कि राहुल गांधी की ओर से साल 2020 से अब तक 113 बार सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन किया है. सीआरपीएफ के मुताबिक, कई बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी ऐसा हुआ है.
दिल्ली पुलिस ने दिया था जवाब

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.








