
राहुल गांधी के समर्थन में देशव्यापी प्रदर्शन, आज गांधी प्रतिमा के सामने 7 घंटे सत्याग्रह करेंगे कांग्रेसी
AajTak
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजघाट पर सत्याग्रह करेंगे. कांग्रेस राज्यों में प्रदेश मुख्यालय से लेकर जिला स्तर पर विरोध स्वरूप सत्याग्रह करेगी. सत्याग्रह सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे खत्म होगा.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य किए जाने के बाद राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस समेत विपक्षी दल एकजुट होकर सरकार पर हमलावर दिख रहे हैं. इस बीच, कांग्रेस रविवार को सभी राज्यों और जिला मुख्यालयों पर गांधी प्रतिमाओं के सामने एक दिन का 'सत्याग्रह' करेगी. कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी को लेकर पार्टी एकजुटता के साथ खड़ी है और बीजेपी सरकार का विरोध करेगी. सत्याग्रह सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे खत्म होगा.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजघाट पर सत्याग्रह करेंगे. कांग्रेस राज्यों में प्रदेश मुख्यालय से लेकर जिला स्तर पर विरोध स्वरूप सत्याग्रह करेगी. दरअसल, कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कारोबारी गौतम अडानी के बीच रिश्ते को लेकर सवाल उठा रहे हैं. पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी को कोर्ट से दोषसिद्ध के तत्काल बाद अयोग्य कर दिया गया. कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर लगातार लोकतंत्र पर आक्रमण करने का भी आरोप लगाया है.
गांधी प्रतिमा के सामने 7 घंटे तक सत्याग्रह करेंगे कांग्रेसी
कांग्रेस ने कहा है कि राहुल गांधी अकेले नहीं हैं और सच्चाई और न्याय की इस लड़ाई में लाखों कांग्रेसी साथ खड़े हैं. इसके लिए सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सभी राज्य और जिला मुख्यालयों में गांधी प्रतिमाओं के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित करने के लिए कहा गया है. कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में एक बार फिर प्रियंका गांधी वाड्रा और महासचिव के सी वेणुगोपाल और जयराम रमेश के साथ दोनों मुख्यमंत्रियों अशोक गहलोत और भूपेश बघेल के साथ बैठक की और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की.
शनिवार को भी कई शहरों में हुआ विरोध-प्रदर्शन
राहुल गांधी को संसद से अयोग्य किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार को राजस्थान के जयपुर, अजमेर और कोटा समेत अन्य शहरों में विरोध प्रदर्शन किया. अजमेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की. कांग्रेस नेता ने कहा- राहुल गांधी सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं. वे बेरोजगारों के हित में बात करते हैं. उनके सवालों का जवाब देने के बजाय यह शर्मनाक हरकत की गई. कांग्रेस नेता अमित धारीवाल के नेतृत्व में पार्टी के सदस्यों ने गिरफ्तारी दी और उनमें से कुछ पुलिस बस की छत पर भी चढ़ गए. जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध शांतिपूर्ण रहा है और लगभग 300 लोगों ने गिरफ्तारी दी है. बाद में उन्हें छोड़ दिया गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












