
राहुल गांधी के लिए रॉबर्ट वाड्रा का पोस्ट...'न्यायपालिका के फैसले से स्तब्ध हूं, ये राजनीतिक प्रतिशोध है'
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द हो गई है. सूरत कोर्ट के फैसले के बाद से ही राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता पर तलवार लटक रही थी. दरअसल, जनप्रतिनिधि कानून के मुताबिक, अगर सांसदों और विधायकों को किसी भी मामले में 2 साल से ज्यादा की सजा हुई हो तो ऐसे में उनकी सदस्यता (संसद और विधानसभा से) रद्द हो जाएगी.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है. उनकी संसद सदस्यता रद्द हो गई है. दरअसल, सूरत कोर्ट ने मानहानि मामले में गुरुवार को राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी. राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे. कोर्ट के इस फैसले के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोपों का दौर भी शुरू हो गया है. बाकी सियासी पार्टियां भी राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ खड़ी नजर आ रही हैं. इस बीच प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने अपने फेसबुक पोस्ट में राहुल गांधी के पक्ष में प्रतिक्रिया जाहिर की है.
उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'मैं न्यायपालिका द्वारा दिए गए फैसले से स्तब्ध हूं. राहुल गांधी कोई अपनी निजी लड़ाई नहीं लड़ रहे थे, जनता से जुड़े सवाल उठा रहे थे, करप्शन पर सवाल कर रहे थे और जब सरकार को कोई जवाब नहीं सुझा तो उनकी आवाज़ खामोश करने के लिए उनकी सदस्य्ता रद्द कर दी गई. मगर हमें कोई डर या अफ़सोस नहीं है, राहुल जनता के बीच जाएंगे और जनता से जुड़े ये सारे मुद्दे लगातार उठाते रहेंगे. ये उनकी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, देश के लिए लड़ रहे है और लड़ते रहेंगे. जब कोर्ट ने खुद तीस दिन का समय अपील के लिए दिया है तो फिर अगले ही दिन उनकी सदस्य्ता रद्द कर देना साफ दिखाता है कि ये सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक प्रतिशोध है. हम हाई कोर्ट भी जाएंगे और जनता के बीच भी.'
2 साल से ज्यादा की सजा पर सदस्यता रद्द बता दें कि सूरत कोर्ट के फैसले के बाद से ही राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता पर तलवार लटक रही थी. दरअसल, जनप्रतिनिधि कानून के मुताबिक, अगर सांसदों और विधायकों को किसी भी मामले में 2 साल से ज्यादा की सजा हुई हो तो ऐसे में उनकी सदस्यता (संसद और विधानसभा से) रद्द हो जाएगी. इतना ही नहीं सजा की अवधि पूरी करने के बाद छह वर्ष तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य भी होते हैं.
राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होते ही अब केरल में खाली हुई वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर मंथन शुरू हो गया है. चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक वायनाड लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव का कार्यक्रम अप्रैल में घोषित हो सकता है. EC ने वायनाड में उपचुनाव को लेकर चर्चा शुरू कर दी है.
अमेठी में 55 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए थे राहुल राहुल गांधी अमेठी में तीन बार सांसद रहे लेकिन स्मृति ईरानी की चुनौती के बाद वह अपने गढ़ को ही नहीं बचा पाए. राहुल पहली बार 2004 में सांसद बने. इसके बाद 2009 में 3,50,000 से भी ज्यादा मतों से उन्होंने अपनी जीत सुनिश्चित की. इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने राहुल को खुली चुनौती दी. राहुल ने इस चुनाव में बाजी मार ली. राहुल को इस चुनाव में 408,651 वोट मिले, वहीं स्मृति ईरानी को 300,748 वोट मिले. उन्होंने स्मृति को 1,07,000 वोटों के अंतर से हराया.
इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को चुनौती दी और इस बार उन्होंने बाजी उलट दी. उन्होंने कांग्रेस से उसका गढ़ छीन लिया. स्मृति ईरानी ने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष को 55 हजार 120 मतों के अंतर से हरा दिया. इस चुनाव में स्मृति को चार लाख 67 हजार 598 मत मिले जबकि कांग्रेस अध्यक्ष को चार लाख 12 हजार 867 वोट मिले.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



